CBSE Class 10 Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार जारी है। जानें रिजल्ट कब आ सकता है, क्या है लेटेस्ट अपडेट और छात्रों की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया।
CBSE 10th Second Board Result Date 2026: CBSE Class 10 Second Board Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परीक्षा खत्म हुए करीब 50 दिन बीत चुके हैं, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख या समय घोषित नहीं किया गया है। यही वजह है कि अब बड़ी संख्या में छात्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी और चिंता जाहिर कर रहे हैं। कई छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में हो रही देरी की वजह से उन्हें कक्षा 11 में एडमिशन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ छात्रों ने CBSE के ऑफिशियल अकाउंट के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी टैग करते हुए जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग की है।
एडमिशन और फीस को लेकर छात्रों की बढ़ी परेशानी
सोशल मीडिया पर छात्रों का कहना है कि दूसरी बोर्ड परीक्षा 21 मई 2026 को समाप्त हो गई थी, लेकिन अब तक परिणाम घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में कई स्कूलों में 11वीं कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। कुछ छात्रों ने यह भी लिखा कि स्कूल अप्रैल से ही फीस जोड़ रहे हैं, जबकि सेकेंड बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अभी तक अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसी वजह से छात्र लगातार बोर्ड से रिजल्ट की तारीख स्पष्ट करने की अपील कर रहे हैं ताकि आगे की पढ़ाई और एडमिशन से जुड़ी प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
Class 10 Second Board Result 2026: CBSE ने अभी तक नहीं दी कोई आधिकारिक जानकारी
फिलहाल CBSE की ओर से Class 10 Second Board Result 2026 जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। बोर्ड अधिकारियों या परीक्षा नियंत्रक की तरफ से भी रिजल्ट की संभावित तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर ही भरोसा करें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड cbse.gov.in और results.digilocker.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।
कैसे चेक करें CBSE Class 10 Second Board Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर CBSE Class 10 Second Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
इस साल पहली बार दो बार हुई CBSE Class 10 बोर्ड परीक्षा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत CBSE ने वर्ष 2026 से 10वीं बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित की। पहला बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक हुआ था, जबकि दूसरा बोर्ड एग्जाम 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित किया गया। पहले चरण का रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित किया गया था, जिसमें कुल पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया। अब छात्रों की नजरें सेकेंड बोर्ड रिजल्ट पर टिकी हैं, जिसका आधिकारिक ऐलान CBSE की ओर से किया जाना बाकी है।


