सीबीएसई द्वारा जारी इस नोटिस के मुताबिक़ बोर्ड परीक्षा 2020-21 के लिए प्राइवेट से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स  के परीक्षा फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख (बिना लेट फीस) 11 नवंबर 2020 थी वहीं लेट फीस के साथ आखिरी तारीख 21 नवंबर 2020 तय थी।

करियर डेस्क. CBSE Board 2021 Exam Form Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स को एक बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीबीएसई 10वीं, 12वीं के वे प्राइवेट स्टूडेंट्स जो अब तक अपना परीक्षा फॉर्म जमा नहीं करा पाए हैं 5 दिसंबर 2020 से 9 दिसंबर 2020 तक जमा कर सकते हैं। क्योंकि सीबीएसई ने प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2020 से 9 दिसंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दी है। वहीं परीक्षा फॉर्म में सुधार की आखिरी तिथि 10-12-2020 से 14-12-2020 तक निर्धारित की है।

परीक्षा फॉर्म की बढ़ी हुई तारीख से संबंधित नोटिस CBSE ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।

यहां क्लिक कर पढ़ें आधिकारिक नोटिस

सीबीएसई द्वारा जारी इस नोटिस के मुताबिक़ बोर्ड परीक्षा 2020-21 के लिए प्राइवेट से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के परीक्षा फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख (बिना लेट फीस) 11 नवंबर 2020 थी वहीं लेट फीस के साथ आखिरी तारीख 21 नवंबर 2020 तय थी।

छात्रों ने की थी विनती

प्राइवेट परीक्षा देने वाले कई स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड् से परीक्षा फॉर्म में सुधार की अनुमति देने के लिए आग्रह किया था जबकि वहीं कुछ स्टूडेंट्स ने परीक्षा फॉर्म जमा कराने की तिथि बढ़ाए जाने की भी गुजारिश की। इसी को देखते हुए सीबीएसई ने आखिरी बार सीबीएसई 10वीं, 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा फॉर्म जमा कराने/फार्म में करेक्शन करने के लिए विंडो एक बार फिर खोल दी है।

सीबीएसई 10वीं, 12वीं प्राइवेट परीक्षा फॉर्म जमा कराने की नई तिथि -05-12-2020 (शनिवार) से 09-12-2020 (बुधवार तक) निर्धारित की गई है वहीं परीक्षा फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख-10 दिसंबर 2020 (गुरुवार) से 14 दिसंबर 2020 (सोमवार तक) है।