Chhattisgarh Board 10th Toppers List: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है। 10वीं टॉपर्स की बात करें तो 99% अंक के साथ संध्या, परीरानी और अंशुल बने टॉपर। यहां देखें CGBSE 10वीं टॉपर्स लिस्ट, रैंक वाइज नाम, पास प्रतिशत और पूरी डिटेल।

Chhattisgarh Board 10th Toppers: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस बार परिणाम कई मायनों में खास रहे। चाहे वह बेहतर पास प्रतिशत हो, लड़कियों का शानदार प्रदर्शन या फिर अप्रैल में रिजल्ट जारी कर 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटना।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत: इस बार 77.15% छात्र पास, लड़कियां आगे

इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 77.15% दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5% ज्यादा है। यह सुधार दर्शाता है कि छात्रों की तैयारी और परीक्षा प्रबंधन दोनों में सकारात्मक बदलाव आया है। रिजल्ट के अनुसार लड़कों का पास प्रतिशत 72% और लड़कियों का पास प्रतिशत 81% रहा। यानी कि इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है और बेहतर प्रदर्शन किया है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2026: 99% के साथ तीन स्टूडेंट्स ने हासिल किए रैंक 1

इस साल टॉपर्स ने भी शानदार अंक हासिल किए हैं।दो छात्राओं और एक छात्र ने 99% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है, जिसमें संध्या नायक, परीरानी प्रधान और अंशुल शर्मा हैं। जबकि 98.83% मार्क्स के साथ पांच छात्रों ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। जिसमें रिया केशरवानी, रानू सिद्धिमयी साहू, रेणुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध, नंदिता देवांगन शामिल हैं। इन सभी ने 98.83% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। पूरी लिस्ट नीचे देखें-

रैंक- स्टूडेंट्स के नाम- नंबर- प्रतिशत- जिला

1- संध्या नायक- 594- 99%- महासमुंद

1- पारिरानी प्रधान- 594- 99%- महासमुंद

1- अंशुल शर्मा- 594- 99%- मुंगेली

2- रिया केशरवानी- 593- 98.83%- कबीरधाम

2- रानू सिद्धिमयी साहू- 593- 98.83%- महासमुंद

2- रेनुका प्रधान- 593- 98.83%- महासमुंद

2- दिपांशी बौद्ध- 593- 98.83%- रायपुर

2- नंदिता देवांगन- 593- 98.83%- मुंगेली

3- कल्पना यादव- 592- 98.67%- रायपुर

4- साहिल बरेट- 591- 98.50%- दुर्ग

4- आदित्य बानू- 591- 98.50%- रायपुर

9 साल बाद टूटा ट्रेंड: अप्रैल में ही आया रिजल्ट

इस बार का रिजल्ट इसलिए भी खास है क्योंकि 9 साल बाद अप्रैल महीने में परिणाम घोषित किया गया है। इससे पहले आमतौर पर नतीजे मई या जून में जारी होते थे। यह बदलाव छात्रों के लिए राहत भरा है क्योंकि अब उन्हें आगे की पढ़ाई की योजना बनाने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे बड़े चेहरे

रिजल्ट की घोषणा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Chhattisgarh Board 10th Result 2026: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं-

  • CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • ‘Student’s Corner’ में जाकर ‘Exam Results 2026’ पर क्लिक करें।
  • “High School 10th Result 2026” और फिर ‘Main Exam’ चुनें।
  • अपना Roll Number और Captcha Code दर्ज करें।
  • ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें।