आज बाल दिवस मनाया जा रहा है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर यह दिन मनाया जाता है। इस दिन के इतिहास, महत्व, पंडित नेहरू और बाल अधिकारों से जुड़े कई सवाल कॉम्पटेटिव एग्जाम्स में पूछे जाते हैं।

करियर डेस्क : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस (Children's Day 2022) मनाया जा रहा है। उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार कहा जाता है। पंडित नेहरू देश को आगे ले जाने के लिए साइंस को महत्वपूर्ण मानते थे। उनके प्रधानमंत्री रहते ही देश में IIT, IIM और AIIMS जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना की गई थी। आज बाल दिवस के मौके पर 10 ऐसे सवाल जो अक्सर कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स (Competitive Exams) में पूछे जाते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. विश्व बाल दिवस किस दिन मनाया जाता है?
A. 1 दिसंबर
B. 12 नवंबर
C. 20 नवंबर
D. 14 नवंबर

जवाब- 20 नवंबर

2. महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू वैसे तो एक दूसरे के प्रशंसक थे लेकिन एक मुद्दे पर उनके मतभेद भी थे, वह कौन सा मुद्दा है?
A. अहिंसा और असहयोग
B. भारत-पाक विभाजन
C. कृषि प्रधान समाज के तौर पर भारत के भविष्य पर
D. ब्रिटिश कॉमनवेल्थ की सदस्यता के मुद्दे पर

जवाब- कृषि प्रधान समाज के तौर पर भारत के भविष्य पर

3. वह अनुच्छेद जो 14 साल से कम उम्र के बच्चों को रोजगार से बचाता है?
A. अनुच्छेद 14
B. अनुच्छेद 24
C. अनुच्छेद 32
D. अनुच्छेद 10

जवाब- अनुच्छेद 24

4. किस देश के मॉडल से प्रभावित होकर पंडित नेहरू ने मिश्रित अर्थव्यवस्था का मॉडल अपनाया था?
A. चीन
B. अमेरिका
C. सोवियत यूनियन
D. यूनाइटेड किंगडम

जवाब- सोवियत यूनियन

5. भारत में बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार कब प्रदान किया जाता है, जिसे प्रधानमंत्री देते हैं?
A. बाल दिवस
B. स्वतंत्रता दिवस
C. शिक्षक दिवस
D. गणतंत्र दिवस

जवाब- गणतंत्र दिवस

6. केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, वह राज्य जहां सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे हैं?
A. राजस्थान
B. बिहार
C. असम
D. महाराष्ट्र

जवाब- महाराष्ट्र

7. केंद्र सरकार की वह योजना 2021-22 से 2025-26 तक सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को खाना देने की गारंटी देती है?
A. पीएम पोषण
B. पीएम भोजन
C. पीएम खाद्य सुरक्षा योजना
D. पीएम स्कूल लंच योजना

जवाब- पीएम पोषण

8. लंदन से भारत कब वापस लौटे थे पंडित नेहरू, इलाहाबाद में कब कराया बतौर अधिवक्ता रजिस्टर?
A. 1912
B. 1913
C. 1914
D. 1915

जवाब- 1912

9. पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा शुरू किए गए अखबार का क्या नाम था?
A. न्यू इंडिया
B. नेशनल हेरॉल्ड
C. यंग इंडिया Young India
D. द स्टेट्समैन

जवाब- नेशनल हेरॉल्ड

10. IIT-IIM के अलावा इस संस्थान की स्थापना में नेहरू ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका,पहले चेयरपर्सन भी थे?
A. साहित्य अकादमी
B. ललित कला अकादमी
C. फिल्म एंड टेलिवीजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
D. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा

जवाब- साहित्य अकादमी

इसे भी पढ़ें
Children's Day 2022 : 14 नवंबर नहीं इस दिन मनाया जाता था बाल दिवस, जानें इतिहास और 10 दिलचस्प फैक्ट्स

जवाहरलाल नेहरू की जिंदगी से जुड़े 3 रोचक किस्से, जिनके बारे में शायद ही जानते हैं लोग