CLAT 2021 के लिए 18 नए परीक्षा केंद्र जोड़े गए हैं। कैंडिडेट्स ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइटconsortiumofnlus.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। 

नई दिल्ली. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT-2021) एग्जाम के लिए परीक्षा सेंटर की अपडेटेड सूची जारी कर दी है। कैंडिडेट्स अपने टेस्ट सेंटर प्रेफरेंस में 4 जुलाई तक बदलाव कर सकते हैं। CLAT 2021 23 जुलाई को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच होने वाली है। केंद्रों को 4 जुलाई 2021 तक पोर्टल पर अपडेट किया जा सकता है। कैंडिडेट्स ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइटconsortiumofnlus.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- CBSE Class 12 board exam 2021 result: 5 जुलाई तक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे 12वीं के थ्योरी मार्क्स


CLAT-2021 एग्जाम सेंटर्स प्रेफरेंस कैसे बदलें
1-आधिकारिक CLAT कंसोर्टियम प्रवेश पोर्टल पर जाएं।
2-पोर्टल में आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
3-एडिट एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
4-'प्रेफरेंस ' टैब पर जाएं।
5-आवश्यकतानुसार तीन एग्जाम सेंटर्स प्रेफरेंस अपडेट करें।
6- इसके बाद 'Next' पर क्लिक करें।
7-नीचे स्क्रॉल करें और डिक्लयेरेशन के लिए Agree करें।
8-'सेव फॉर्म’ पर क्लिक करें।


CLAT 2021 के लिए 18 नए परीक्षा केंद्र जोड़े गए हैं। अब कैंडिडेट्स अमरावती (महाराष्ट्र), चित्तौड़/ तिरुपति, कटक, ग्वालियर, हुगली, हुबली/धारवाड़, कन्याकुमारी, कोट्टायम, कुरनूल, मैंगलोर, मेरठ, पुडुचेरी, राजमुंदरी, सेलम, सूरत, तिरुनेलवेली, वडोदरा, वेल्लोर केंद्र का विकल्प चुन सकते हैं। परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का यह निर्णय COVID-19 महामारी को देखते हुए लिए गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि "यह निर्णय अप्लाई करने वाले, उनके माता-पिता / अभिभावकों की यात्रा को कम करने और परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की संख्या को कम करने के लिए लिया गया था।