CTET Admit Card 2026 Released: सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी हो गया है। CBSE CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को होगी। ctet.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है। एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखें तो क्या करें। जानें
CTET Admit Card 2026 Out: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी एडमिट कार्ड2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना ई-एडमिट कार्ड CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर ही उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी मिलेगी।
CTET Exam Date 2026: कब होगी सीटीईटी परीक्षा, शिफ्ट टाइम
CBSE द्वारा आयोजित CTET परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। दोनों दिनों में परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
कैसे डाउनलोड करें CTET Admit Card 2026
- CTET हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
- सबसे पहले उम्मीदवार ctet.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे CTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
- जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
CTET Admit Card 2026 Download Link
CTET एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?
यदि किसी उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटो, सिग्नेचर या अन्य किसी भी तरह की जानकारी में गड़बड़ी नजर आती है, तो उसे तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी का मिलान कन्फर्मेशन पेज से जरूर करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
परीक्षा में शामिल होने से पहले ये जरूर जांच लें
CBSE ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर केवल उसी एडमिट कार्ड के साथ प्रवेश मिलेगा, जो आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया गया हो। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएं। CTET Admit Card 2026 से जुड़ी हर लेटेस्ट जानकारी और अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।


