- Home
- Career
- Dhirubhai Ambani International School: दुनिया के टॉप 10 में इकलौता भारतीय स्कूल, जानें कितनी है फीस
Dhirubhai Ambani International School: दुनिया के टॉप 10 में इकलौता भारतीय स्कूल, जानें कितनी है फीस
Dhirubhai Ambani School Admission: मुंबई का धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल 2026 के लिए इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) डिप्लोमा प्रोग्राम की ग्लोबल रैंकिंग में 9वें नंबर पर आया है।

ग्लोबल रैंकिंग में 9वां नंबर, छात्रों ने रचा इतिहास
मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) ने ग्लोबल एजुकेशन में फिर अपना डंका बजाया है। एजुकेशन एडवाइजर्स यूके की 2026 की ग्लोबल रैंकिंग में इस स्कूल ने 9वां मुकाम हासिल किया है। स्कूल को यह कामयाबी इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) डिप्लोमा प्रोग्राम में मिली है। 2026 बैच के छात्रों ने औसतन 40.8 पॉइंट स्कोर किए हैं। स्कूल खुलने के बाद से यह अब तक का सबसे शानदार रिजल्ट है। DAIS दुनिया के टॉप 10 स्कूलों में जगह बनाने वाला इकलौता भारतीय स्कूल बन गया है।
एक और खास बात यह है कि टॉप 10 स्कूलों में DAIS के पास सबसे ज्यादा 105 छात्र IB डिप्लोमा प्रोग्राम में हैं। इतने सारे बच्चों को पढ़ाकर बेहतरीन रिजल्ट देना स्कूल के शानदार एजुकेशन लेवल को दिखाता है। स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि बच्चों की लगन, कुछ नया सीखने की चाहत और बेहतरीन पढ़ाई की वजह से ही यह कामयाबी मिली है।

धीरूभाई अंबानी स्कूल की फीस कितनी है?
दुनियाभर में मशहूर इस स्कूल में हर पैरेंट्स अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। लेकिन सबसे पहले फीस जानना जरूरी है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मौजूद यह स्कूल 2003 में खुला था। यह एक को-एजुकेशन स्कूल है, जहां हॉस्टल नहीं है, बच्चे सिर्फ दिन में पढ़ने आते हैं (डे स्कॉलर)।
स्कूल ने फीस की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुमानित फीस इस तरह है:
* एप्लीकेशन फीस: लगभग 5,000 रुपये (यह वापस नहीं मिलती)।
* LKG से 7वीं क्लास तक: सालाना करीब 1.7 लाख रुपये।
* 8वीं से 10वीं (ICSE): सालाना करीब 1.85 लाख रुपये (यह सिस्टम धीरे-धीरे बंद हो रहा है)।
* 8वीं से 10वीं (कैम्ब्रिज IGCSE): सालाना 4.48 लाख से 5.9 लाख रुपये के बीच।
* 11वीं और 12वीं (IB डिप्लोमा): सालाना करीब 9.65 लाख रुपये।
यह सिर्फ एक अनुमान है। स्कूल समय-समय पर फीस बदल सकता है। बाकी खर्चे मिलाकर टोटल फीस और बढ़ सकती है। इसलिए एडमिशन से पहले स्कूल से लिखित में ताजा फीस की जानकारी लेना बेहतर है।
स्कूल में बच्चों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
इस स्कूल में हर क्लास की फीस एक जैसी नहीं है। इंटरनेशनल बोर्ड में जाने पर फीस काफी बढ़ जाती है। 8वीं से 10वीं तक कैम्ब्रिज IGCSE पैटर्न पर पढ़ाई होती है। वहीं 11वीं और 12वीं में इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) डिप्लोमा प्रोग्राम चलता है। ICSE पैटर्न को स्कूल धीरे-धीरे बंद कर रहा है। इंटरनेशनल लेवल की पढ़ाई के लिए खास ट्रेनिंग पाए हुए टीचर्स, प्रोजेक्ट्स और एक्स्ट्रा एक्टिविटीज होती हैं, जिससे फीस ज्यादा लगती है।
पढ़ाई के अलावा बच्चों को बाकी फील्ड में आगे बढ़ाने के लिए स्कूल में शानदार सुविधाएं हैं।
क्लासरूम और लैब: करीब 1.3 लाख स्क्वायर फीट का कैंपस है, जिसमें 60 से ज्यादा एसी क्लासरूम और साइंस लैब हैं।
लाइब्रेरी: यहां 40,000 से ज्यादा किताबें और डिजिटल बुक्स मौजूद हैं।
आर्ट और म्यूजिक: आर्ट, म्यूजिक, लैंग्वेज और कंप्यूटर के लिए अलग कमरे हैं। प्रोग्राम्स के लिए एक खास परफॉर्मेंस एरिया भी है।
स्पोर्ट्स: 2.3 एकड़ का प्लेग्राउंड, बास्केटबॉल, टेनिस, वॉलीबॉल कोर्ट और योगा रूम है।
अन्य सुविधाएं: मेडिकल सेंटर, ऑडियो-विजुअल ऑडिटोरियम और दो डाइनिंग हॉल हैं, जहां बच्चों को शाकाहारी खाना और स्नैक्स मिलते हैं।
स्कूल में एडमिशन कैसे मिलता है?
अगर एडमिशन प्रोसेस की बात करें, तो बाहर के स्कूलों से आने वाले बच्चों को आमतौर पर 8वीं और 11वीं क्लास में एंट्री मिलती है। हालांकि, यह खाली सीटों, योग्यता और उस साल के नियमों पर निर्भर करता है।
8वीं क्लास में एडमिशन: आमतौर पर नवंबर में एंट्रेंस टेस्ट होता है, जिसके बाद एक इंटरैक्टिव सेशन (बातचीत) होता है। बच्चों से 500 शब्दों में अपने विचार लिखने (स्टेटमेंट) को भी कहा जा सकता है।
11वीं क्लास में एडमिशन: सबसे पहले मल्टीपल चॉइस (MCQ) टेस्ट होता है, फिर थ्योरी का एग्जाम लिया जाता है। इसके बाद इंटरैक्टिव सेशन होता है।
छोटी क्लास में एडमिशन: इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद बच्चों और पैरेंट्स के साथ बातचीत जैसे स्टेप्स शामिल होते हैं।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।






