DU CSAS Round 2 Seat Allotment 2026 Out: DU CSAS राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2026 जारी हो गई है। जानें सीट मिलने के बाद क्या करना है, सीट स्वीकार करने, फीस जमा करने और जरूरी तारीखों की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने ग्रेजुएशन एडमिशन के लिए CSAS Round 2 Seat Allotment 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड में हिस्सा लिया था, वे आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर लॉगिन करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीट मिलने के बाद आगे क्या करना होगा। दरअसल, सिर्फ सीट अलॉट होना ही एडमिशन की अंतिम प्रक्रिया नहीं है। एडमिशन सुनिश्चित करने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से तय किए गए सभी चरण समय पर पूरे करना जरूरी होगा।
सबसे पहले सीट स्वीकार करें, तभी आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
यदि आपको अपना मन पसंद कॉलेज और कोर्स मिल गई है, तो सबसे पहले उसे ऑनलाइन स्वीकार करें। सीट स्वीकार करने के बाद ही संबंधित कॉलेज आपके आवेदन और अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स की जांच शुरू करेगा। अगर उम्मीदवार तय समय के भीतर सीट स्वीकार नहीं करता है, तो उसे आवंटित सीट का लाभ नहीं मिल पाएगा।
कॉलेज करेगा दस्तावेजों की जांच
सीट स्वीकार होने के बाद संबंधित कॉलेज उम्मीदवार के आवेदन, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। दस्तावेज सही पाए जाने पर कॉलेज प्रवेश को मंजूरी देगा। यदि किसी जानकारी या दस्तावेज में कमी होती है, तो उम्मीदवार को यूनिवर्सिटी के निर्देशों के अनुसार उसे पूरा करना होगा।
फीस जमा करना सबसे आखिरी और जरूरी चरण
कॉलेज से स्वीकृति मिलने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करनी होगी। फीस भुगतान पूरा होने के बाद ही संबंधित कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।
ऐसे देखें अपना DU CSAS Round 2 Result
- आधिकारिक पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं।
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड पर उपलब्ध Seat Allotment सेक्शन खोलें।
- अलॉट हुए कॉलेज और कोर्स की जानकारी देखें।
- भविष्य के लिए अलॉटमेंट डिटेल्स डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
ऐसे चेक करें कटऑफ
उम्मीदवार चाहें तो पोर्टल पर उपलब्ध DU UG Cutoff 2026 (Second Round) PDF भी देख सकते हैं। इससे अलग-अलग कॉलेजों और कोर्सों की दूसरी राउंड की कटऑफ का पता चल जाएगा और एडमिशन की स्थिति को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- RRB Group D Exam City Slip 2026 Out: दूसरे राज्य में मिला एग्जाम सेंटर? क्या बदलवा सकते हैं, जानें RRB के नियम
DU CSAS Round 2 का पूरा शेड्यूल
- सीट अलॉटमेंट जारी: 25 जुलाई 2026
- सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक
- कॉलेज द्वारा दस्तावेज सत्यापन: 27 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक
- ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक
- 2026-27 सत्र की कक्षाएं शुरू: 28 जुलाई 2026
DU की ओर से जारी समय-सीमा का पालन करना बेहद जरूरी है। सीट मिलने के बाद किसी भी चरण में देरी करने पर एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से अपने CSAS डैशबोर्ड पर अपडेट देखते रहें और सभी जरूरी औपचारिकताएं तय समय के भीतर पूरी करें।
