GUJCET  का सिलेबस 12वीं क्लास के साइंस स्ट्रीम के लिए NCERT कोर्स के अनुसार होगा। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में रिपोर्टिंग टाइम में पहुंचना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट से कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।   

करियर डेस्क. गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) द्वारा गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2022) का आयोजन राज्य में 18 अप्रैल को किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (GUJCET 2022 Admit Card) जारी कर दिए गए हैं। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं वो कैंडिडेट्स ऑफिशिलयल वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को एग्जाम से पहले इन बातों का ध्यान रखना होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसा होगा सिलेबस
GUJCET का सिलेबस 12वीं क्लास के साइंस स्ट्रीम के लिए NCERT कोर्स के अनुसार होगा। जो छात्र इसकी तैयारी कर रहे हैं वो एग्जाम से पहले लास्ट ईयर के क्वेश्चन पेपर की मदद भी ले सकते हैं। फिजिक्स और कमेस्ट्री के पेपर के लिए 40-40 अंक होंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, बायोलॉजी के लिए और मैथ के लिए भी 40-40 नंबर के सवाल होंगे और इसके लिए कैंडिडेट्स को 120 मिनट का समय मिलेगा। 

मैथ, फिजिक्स , कैमेस्ट्री और बायोलॉजी के लिए 11वीं और 12वीं क्लास के कोर्स शामिल होंगे। तैयारी के लिए कैंडिडेट्स के पास बेस्ट ऑप्शन है मॉक टेस्ट। महत्वपूर्ण प्वाइंट के कैंडिडेट्स को रिविजन करना चाहिए। 

इन बातों का ध्यान रखें कैंडिडेट्स
एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है। एग्जाम सेंटर में कैंडिडेट्स नीचे दिए गए गाइडलाइन को फॉलो करें। 

  • एग्जाम सेंटर में कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से रखना होगा। 
  • एग्जाम सेंटर में रिपोर्टिंग टाइम में पहुंचे। 
  • कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। 
  • एग्जाम सेंटर में कैंडिडेट्स को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, हेडफोन लेकर जाना माना है। 

किस कोर्स में होता है सिलेक्शन
इस एग्जाम को क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को गुजरात में इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्सेस में एडमिशन मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार इस एग्जाम में करीब 1.8 लाख कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- जामिया मिलिया में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन कोर्सज में CUET से मिलेगा दाखिला, जानें कैसे करें अप्लाई

 इसे भी पढ़ें- Tricky Questions: कौन सी जाति की महिलाएं जीवन में एक बार नहाती हैं? जानिए इसका जवाब