बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन जारी किया गया है। 12वीं क्लास का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 12वीं क्लास के एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 फीसदी अंक लाना होगा।

करियर डेस्क. हरियाणा बोर्ड से 12वीं क्लास (Haryana Board Result 2022) का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) का रिजल्ट बुधवार (आज, 15 जून) को जारी कर दिया है। 12वीं क्लास का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट (hbse 12th result 2022 check online) पर जाना होगा। बोर्ड के द्वारा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in या bsehexam.org पर जारी किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12वीं का रिजल्ट 87.08 फीसदी रहा। एचबीएसई टॉपर लिस्ट में टॉप 5 स्थानों पर लड़कियां शामिल हैं। काजल ने 498 नंबर्स के साथ टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 496 नंबरों के साथ मुस्कान। तीसरे स्थान पर साक्षी। उसके बाद श्रुति और पूनम ने चौछा और पांचवा स्थान हासिल किया है। 

कैसे देखें अपना रिजल्ट
बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन की गई है। रिजल्ट देखने के लिए हम कैंडिडेट्स को आसान टिप्स बता रहे हैं। कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को को फॉलो करके अपने मार्क्स और अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

  • कैंडिडेट्स रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।
  • कैंडिडेट्स को यहां होमपेज पर HBSE Haryana Board Result 2022 का लिंक मिलेगा। उस लिंक पर क्लिक करें। 
  • कैंडिडेट्स से यहां डिटेल्स मांगी जाएगी। इसके लिए कैंडिडेट्स यहां पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब कैंडिडेट्स को रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • अब कैंडिडटेस अपना रिजल्ट देख सकेंगे और उसे डाउनलोड कर लें। 

एक साथ जारी हुआ साइंस और आर्ट्स का रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड के द्वारा 12वीं क्लास के एग्जाम का आयोजन मार्च औऱ अप्रैल में किया गया था। बोर्ड के द्वारा एग्जाम के लिए पूरे राज्य में 1,700 सेंटर स्थापित किए थे। हरियाणा बोर्ड ने परीक्षा के लिए सिलेबस को 30 फीसदी कम कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं क्लास में 2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। 12वीं के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया।

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी
12वीं क्लास के एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 फीसदी अंक लाना होगा। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को प्रैक्टिकल सब्जेक्ट में अलग से 33 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा।

इसे भी पढ़ें-

Haryana Board Result 2022: वेबसाइट-इंटरनेट के बिना भी SMS से देख सकते हैं रिजल्ट, तीन स्टेप्स को करें फॉलो

UP Board Result 2022: इस दिन जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट