कैंडिडेट्स को 2 पासपोर्ट साइज के साथ कॉल लेटर और अपने सभी एजुकेशनल सर्टिफेकेट लाना होगा। 

करियर डेस्क. इंडियन आर्मी में शामिल होने का सुनहरा मौका है। आर्मी की सैनिक जनरल ड्यूटी (GD) के लिए भर्ती निकाली गई है। ये भर्ती 100 पोस्ट के लिए फीमेल कैंडिडेट्स के लिए है। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 20 जुलाई कर आवेदन कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन कर सकता है अप्लाई
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 17.5 साल से लेकर 21 साल तक होनी चाहिए। यानी की कैंडिडेट्स का जन्म 1 अक्टूबर 2000 से 1 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो। 45 फीसदी अंकों या C2 ग्रेड के साथ 10वीं पास होने चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए कैंडिडेट्स के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के जरिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। लांग जंप 10 फीट, हाई जंप 3 फीट की होगी। इन पदों के लिए भर्ती रैलियों का आयोजन, लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में किया जाएगा।

क्या-क्या डॉक्यूमेंट
कैंडिडेट्स को 2 पासपोर्ट साइज के साथ कॉल लेटर और अपने सभी एजुकेशनल सर्टिफेकेट लाना होगा।