आकांक्षा ने 9 फरवरी को ढाई मिनट का एक कैंपेन वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कह रही हैं कि मेरे साथ के लोग इस तरह के पद के लिए दावेदारी नहीं करते हैं। हम अपनी बारी का इंतजार करते हैं। कुछ पाना नहीं चाहते। काम पर जाते हैं। अपना सिर झुकाते हैं, और दुनिया के तौर-तरीकों को ही अपना लेते हैं।

करियर डेस्क. भारतीय मूल की आकांक्षा अरोड़ा ने यूनाइडेट नेशंस में महासचिव पद के लिए दावेदारी की है। 34 साल की आकांक्षा यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) में ऑडिट कोऑर्डिनेटर के पद पर हैं। वह पहली उम्मीदवार हैं, जिन्होंने UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के खिलाफ दावेदारी का ऐलान किया है। गुटेरेस पहले ही अपने दूसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवारी की घोषणा कर चुके है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ढाई मिनट का कैंपेन वीडियो पोस्ट किया

आकांक्षा ने 9 फरवरी को ढाई मिनट का एक कैंपेन वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कह रही हैं कि मेरे साथ के लोग इस तरह के पद के लिए दावेदारी नहीं करते हैं। हम अपनी बारी का इंतजार करते हैं। कुछ पाना नहीं चाहते। काम पर जाते हैं। अपना सिर झुकाते हैं, और दुनिया के तौर-तरीकों को ही अपना लेते हैं।

वीडियो शेयर कर कहा- ये नया UN है

वीडियो में आकांक्षा UN हेडक्वार्टर के अंदर दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनकी आवाज में एक वाइस ओवर भी चल रहा है। इसमें वह कह रही हैं कि उनसे पहले जो लोग आए हैं, वह सभी UN की जवाबदेही को लेकर नाकाम रहे हैं। ये नया UN है।

Scroll to load tweet…

UN ने अपने वादे पूरे नहीं किए

आकांक्षा कह रही हैं, 75 साल हो गए, लेकिन दुनिया से किए वादे UN ने पूरे नहीं किए। रिफ्यूजी सुरक्षित नहीं हैं। मानवीय सहायता पर्याप्त नहीं है। इनोवेशन और तकनीक भी पुराने हो गए हैं। हम एक प्रगतिशील UN चाहते हैं। इसलिए मैंने इस पद के लिए दावेदारी की है। आकांक्षा ने कहा कि UN को नेताओं की सेवा करने के बजाय लोगों की सेवा करना होगा। यह नए UN का समय है। कोई भी काम नामुमकिन नहीं है।

कौन हैं आकांक्षा अरोड़ा? 

आकांक्षा का जन्म भारत में हुआ था। उनके पास भारत और कनाडा की नागरिकता है। उन्होंने टोरंटो की यॉर्क यूनिवर्सिटी से एडमिनिस्ट्रेटिव स्टडी से ग्रेजुएशन किया। कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर किया। UN में उनका काम फाइनेंशियल रूल्स और रेगुलेशन बनाना है। उनके पास UNDP इंटरनल और एक्सट्रनल ऑडिट की देखरेख की जिम्मेदारी भी है।

दिसंबर में खत्म होना है गुटेरेस का कार्यकाल

UN चीफ का कार्यकाल 5 साल का होता है। 31 दिसंबर 2021 को अभी के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। 1 जनवरी 2017 को वह UN के 9वें महासचिव बने थे। 75 साल के इतिहास में अब तक एक भी महिला UN सेक्रेटरी के पद पर नहीं रही है।

आकांक्षा की दावेदारी पर जनरल सेक्रेटरी के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कुछ नहीं कहा है। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी काउंसिल की सिफारिश पर जनरल असेंबली जनरल सेक्रेटरी को अपॉइंट करती है। वहीं, UN जनरल असेंबली के प्रेसिडेंट वोल्कन बोजकीर के प्रवक्ता ब्रेंडन वार्मा ने आकांक्षा के दावे पर कहा कि इस मसले पर अब तक औपचारिक चर्चा नहीं हुई है।