जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। जेईई मेंस में पास 2.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस में अपीयर होने का मौका मिलता है। 8 अगस्त से आवेदन शुरू हुआ था, जिसकी लास्ट डेट 11 अगस्त, 2022 थी।

करियर डेस्क : आईआईटी जेईई एडवांस (JEE Advanced 2022) के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन न करा पाने वाले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी यानी आईआईटी मुंबई ने जेईई एडवांस 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन का समय बढ़ा दिया है। कैंडिडेट्स अब अपना रजिस्ट्रेशन आज रात यानी 12 अगस्त, 2022 की रात 8 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। छात्र जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय स्टूडेंट को डॉक्यूमेंट्स और एग्जाम सिटी के ऑप्शन को अपलोज करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की डेडलाइन भी आज शाम 8 बजे तक ही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

How To Apply For JEE Advanced 2022

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं
  • होम पेज पर JEE Advanced 2022 Registration लिंक पर क्लिक करें 
  • अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा
  • इस पेज में मांगी गई जानकारी और क्रेडेंशियल को भर लें और सबमिट कर दें
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेन फॉर्म आ जाएगा, इसे भर लें
  • रजिस्ट्रेशन फीस का पेमेंट ऑनलाइन कर लें
  • अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंटआउट निकाल लें

कब होगा एग्जाम, कब आएगा एडमिट कार्ड
जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड 23 अगस्त, 2022 को जारी किया जाएगा। इसके पांच दिन बाद 28 अगस्त, 2022 को जेईई एडवांस की परीक्षा आयोजित होगी। यह एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे। पेपर-1 सुबह 9 से 12 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 02.30 से लेकर शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जो छात्र अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, उन्हें बता दें कि अनारक्षित कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,800 रुपए हैं। वहीं, एससी-एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स के लिए 1,400 रुपए रखी गई है।

इसे भी पढ़ें
JEE Main 2022 Answer Key : जेईई मेन सेशन-2 आंसर की यहां करें डाउनलोड, जानें कब आएगा फाइनल रिजल्ट

NEET PG Counseling Schedule 2022: एक सितंबर से शुरू हो रही नीट पीजी की काउंसलिंग, जानें किस दिन क्या होगा