MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • JEE Main 2026 Result जल्द, फाइनल आंसर की से 9 सवाल हटाए गए, जानें अब कितने मिलेंगे नंबर?

JEE Main 2026 Result जल्द, फाइनल आंसर की से 9 सवाल हटाए गए, जानें अब कितने मिलेंगे नंबर?

JEE Mains Result 2026 Update: National Testing Agency ने JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। 9 सवाल हटाए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं, अब रिजल्ट जल्द जारी होगा।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Feb 16 2026, 11:29 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
JEE Main 2026 फाइनल आंसर की जारी, 9 सवाल हटाए गए
Image Credit : Getty

JEE Main 2026 फाइनल आंसर की जारी, 9 सवाल हटाए गए

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इस बार फाइनल की में कुल 9 सवाल ड्रॉप किए गए हैं। यानी इन प्रश्नों को मूल्यांकन में शामिल नहीं किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सही जवाबों की सूची देख सकते हैं। रिजल्ट भी जल्द घोषित होने की उम्मीद है, इसलिए छात्रों के लिए यह अपडेट काफी अहम है।

26
JEE Mains Result 2026: जेईई मेन मार्किंग स्कीम
Image Credit : Getty

JEE Mains Result 2026: जेईई मेन मार्किंग स्कीम

अगर आप JEE Main 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो जानें कि सेक्शन B यानी Numerical Value Questions में नंबर कैसे मिलेंगे और कब कटेंगे-

  • सही जवाब देने- आपको +4 अंक मिलेंगे।
  • गलत जवाब देने पर- अगर आपने गलत उत्तर भरा है, तो -1 अंक काट लिया जाएगा। 
  • सवाल छोड़ दिया या रिव्यू में छोड़ा तो- अगर आपने सवाल का जवाब नहीं भरा या “Mark for Review” में छोड़ दिया और कोई नंबर नहीं डाला, तो 0 अंक मिलेंगे। न तो नंबर मिलेंगे, न कटेंगे।
  • अगर सवाल गलत निकला या ड्रॉप हो गया तो- अगर Answer Key चैलेंज प्रक्रिया के बाद कोई सवाल गलत पाया जाता है या उसे ड्रॉप कर दिया जाता है, तो उस शिफ्ट में परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को +4 अंक दिए जाएंगे।

Related Articles

Related image1
JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
Related image2
JEE Main Result 2026 के बाद क्या बदल सकते हैं नंबर? जानिए री-इवैल्यूएशन पर NTA का बड़ा फैसला
36
कैसे डाउनलोड करें JEE Main फाइनल आंसर की
Image Credit : Getty

कैसे डाउनलोड करें JEE Main फाइनल आंसर की

फाइनल आंसर की डाउनलोड करना बहुत आसान है। इसमें लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे “JEE Main Final Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आंसर की खुल जाएगी।
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
  • आंसर की चेक करने से आपको अंदाजा लग जाएगा कि आपके कितने नंबर बन रहे हैं।

JEE Final Answer Key Direct Link

46
कब हुई थी JEE Main सेशन 1 परीक्षा? जानिए पूरा शेड्यूल
Image Credit : Getty

कब हुई थी JEE Main सेशन 1 परीक्षा? जानिए पूरा शेड्यूल

JEE Main सेशन 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। पहले चार दिनों में पेपर 1 दो शिफ्ट में हुआ था, सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक। वहीं पेपर 2 आखिरी दिन एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित किया गया था। लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था।

56
पहले जारी हुई थी प्रोविजनल की, फिर मिला ऑब्जेक्शन का मौका
Image Credit : Getty

पहले जारी हुई थी प्रोविजनल की, फिर मिला ऑब्जेक्शन का मौका

NTA ने 4 फरवरी 2026 को JEE Main सेशन 1 की परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसके बाद छात्रों को 6 फरवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। एक्सपर्ट्स की समीक्षा के बाद अब फाइनल आंसर की जारी की गई है। जिन 9 सवालों पर आपत्ति सही पाई गई, उन्हें हटा दिया गया है।

66
JEE Main सेशन 1 की रिजल्ट कब आएगा?
Image Credit : Getty

JEE Main सेशन 1 की रिजल्ट कब आएगा?

अब छात्रों की नजर रिजल्ट पर टिकी है। NTA कभी भी JEE Main 2026 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट भी उसी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा, इसलिए यह अपडेट आपके स्कोर को सीधे प्रभावित करेगा।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
रिजल्ट न्यूज़ (Result News)
परीक्षा समाचार
शिक्षा समाचार
करियर समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: किस्मत को हराकर निरंजन जाधव ने ट्रैक पर लिख डाली जीत की कहानी
Recommended image2
कौन हैं SP उपासना यादव? 2017 बैच की IPS अफसर जिनसे भिड़े मंत्री अनिल विज
Recommended image3
CBSE Board Exams 2026: क्या अब 12वीं के छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन नहीं करा पाएंगे? जानें बोर्ड का बड़ा फैसला
Recommended image4
बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके
Recommended image5
Board Exam: एग्जाम हॉल में घबराहट होती है? 5 Tips बढ़ाएंगे आत्मविश्वास
Related Stories
Recommended image1
JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
Recommended image2
JEE Main Result 2026 के बाद क्या बदल सकते हैं नंबर? जानिए री-इवैल्यूएशन पर NTA का बड़ा फैसला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved