कैंडिडेट्स 9 मई 2022 से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड के द्वारा अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। 

करियर डेस्क. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छा मौका है। दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रोसेस 20 अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 168 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो कैंडिडेट्स इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं वो डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन करने की लास्ट डेट 9 मई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैकेंसी डिटेल्स
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड के द्वारा अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। किस पोस्ट के लिए कितनी भर्ती होनी है इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशिलय वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। नोटिफिकेशन देखने के लिए कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक करें। 

  • प्रोटेक्शन ऑफिसर- 23 पोस्ट
  • फिल्टर सुपरवाइजर दिल्ली जल बोर्ड- 18 पोस्ट 
  • पंप ड्राइवर, इलेक्ट्रिक ड्राइवर, एसबीओ- 68 पोस्ट पद
  • मैनेजर (ट्रैफिक)- 13 पोस्ट
  • दिल्ली जल बोर्ड शिफ्ट इंचार्ज- 8 पोस्ट


कौन कर सकता है अप्लाई

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड द्वारा अलग-अलग विभागों में अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कई पदों के लिए कैंडिडेट्स को पास आईटीआई (ITI) की सर्टिफिकेट अनिवार्य की गई है। सभी पदों के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र के लिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन को एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें। 

कैसे करें अप्लाई
कैंडिडेट्स 9 मई 2022 से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स को दिक्कत हो रही है वो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले DSSSB की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी गई डिटेल्स भरकर अपना लॉगिन आईडी जनरेट करे लें। 
  • उसके बाद आपको वैकेंसी के जुडे़ सभी पोस्ट मिलेंगे। अब अपनी पोस्ट सिलेक्ट करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस भरें।
  • अब अपना फॉर्म सब्मिट कर दें।

इसे भी पढ़ें- ये 5 फील्ड आपके फ्यूचर को दें सकते हैं उड़ान, अच्छी सैलरी के साथ मिलती है बेहतरीन जॉब

Tricky Questions: किस पेड़ को छूने के बाद हो सकती है इंसान की मौत, जानें इस सवाल का जवाब