इस भर्ती (Reserve Bank of India  Recruitment) के लिए एग्जाम दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। एग्जाम 28 मई 2022 से 6 अगस्त 2022 तक होंगे। इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स केवल ऑनलाइन अप्लाई कर पाएंगे।  

करियर डेस्क. अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank of India ) ने कई पदों के लिए वैकेंसी (vacancy) निकाली है। आरबीआई ने ग्रेड बी अधिकारियों के साथ सहायक मैनेजर पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की इन भर्तियों के लिए 28 मार्च 2022 से आवेदन प्रोसेस शुरू होगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 18 अप्रैल 2022 है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स RBI की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- RBI Assistant Admit Card: इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड, जानें कब होगा एग्जाम

कब होंगे एग्जाज
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, एग्जाम 28 मई 2022 से 6 अगस्त 2022 तक आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि कैंडिडेट्स इन भर्तियों के लिए अप्लाई तभी कर पाएंगे जब RBI की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। 

कौन कर सकता है अप्लाई
जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। उनकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। अप्लाई करने की अधिकतम उम्र सीमा 30 साल निर्धारित की गई है। कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। उन्हें 55 प्रतिशत अंक के साथ पास होना जरूरी है। 

किन पदों के लिए कितनी भर्तियां
ग्रेड बी ऑफिसर- जनरल के लिए 238 पोस्ट
ग्रेड बी ऑफिसर- DEPR के लिए 31 पोस्ट
ग्रेड बी ऑफिसर- DSIM के लिए 25 पोस्ट

कितनी भर्तियों के लिए होगा एग्जाम
नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेड बी अधिकारी के लिए 294 पोस्ट और सहायक प्रबंधक के 9 पोस्टों के लिए वैकेंसी की जाएगी। कुल 303 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़े विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।