कौन बनेगा करोड़पति-14 के लेटेस्ट एपिसोड 21 में कंटेस्टेंट संदीप गोयल और सौरभ शेखर हॉट सीट पर बैठें। दोनों आसान से सवाल पर गेम को क्विट कर लिया। संदीप ने सिर्फ 10 हजार और सौरभ ने तीन लाख 20 हजार की प्राइज मनी जीती।

करियर डेस्क : 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) जबरदस्त तरीके से हिट चल रहा है। हर दिन शो के सवाल दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। कई बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉट सीट पर बैठा कंटेस्टेंट आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाता और दर्शक भौचक्के रह जाते हैं। बिग-बी खुद भी शॉकिंग नजरों से कंटेक्टेंट को देखते हैं और फिर अगले सवाल की ओर बढ़ जाते हैं। केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक सिंपल से सवाल पर कंटेस्टेंट की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई. वह कंफ्यूज हो गया और बिग-बी उसे देखते ही रह गए। आइए जानते हैं केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड 21 में में पूछे गए सभी सवाल और उनके जवाब..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. इनमें से कौन सा खाद्य पदार्थ आमतौर पर केसरिया रंग का होता है?
A. रसगुल्ला
B. पालक पनीर
C. पुदीना चटनी
D. इमरती

सही जवाब- इमरती

2. भारत के संविधान के अनुसार, इनमें से कौन भारत की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है?
A. ग्राम पंचायत
B जिला परिषद
C. केंद्र सरकार
D. राज्य सरकार

सही जवाब- केंद्र सरकार

3. एफएम रेडियो सुनते समय 'एफएम' का क्या अर्थ है?
A. मेसेज को आगे भेजें
B. तेजी से माप
C. फ्लोरीन संशोधन
D. आवृति का उतार – चढ़ाव

सही जवाब- आवृति का उतार-चढ़ाव

4. इनमें से कौन जापान और बांग्लादेश दोनों के झंडों पर दिखाई देता है?
A. लाल डिस्क
B. पीला त्रिकोण
C. नीला वर्ग
D. सफेद घेरा

सही जवाब- लाल डिस्क

5. इनमें से कौन-सी जगह नई दिल्ली से सबसे दूर है?
A. बेंगलुरु
B. पुणे
C. हैदराबाद
D. भुवनेश्वर

सही जवाब- बेंगलुरु

6. इनमें से किस संगठन का नेतृत्व पुर्तगाल के एंटोनियो गुटेरेस कर रहे हैं?
A. संयुक्त राष्ट्र
B. नाटो
C. इंटरपोल
D. आसियान

सही जवाब- संयुक्त राष्ट्र

8. पौराणिक कथा के अनुसार अवध के नवाब वाजिद अली शाह के लिए विशेष रूप से किस तरह का कबाब बनाया गया था, जिसके दांत खराब हो गए थे?
A. शमी
B. बुरा
C. रेशमी
D. गलौटी

सही जवाब- गलौटी

9. इनमें से किस खेल में भारत के लिए कम से कम एक पुरुष और एक महिला ने ओलंपिक पदक जीता है?
A. बैडमिंटन
B. कसरत
C. कुश्ती
D. टेनिस

सही जवाब- कुश्ती

10. इनमें से किस उच्च न्यायालय में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में एक स्थायी सर्किट बेंच है?
A. दिल्ली उच्च न्यायालय
B. मद्रास उच्च न्यायालय
C. कलकत्ता उच्च न्यायालय
D. केरल उच्च न्यायालय

सही जवाब- कलकत्ता उच्च न्यायालय

इसे भी पढ़ें
KBC 14: एक हजार से 75 लाख तक के 15 सवाल, जानें कितनों का है आपके पास सही जवाब

KBC 14: महाभारत में किस ऋषि का मंत्र परखने कुंती बनी कर्ण की मां..दीजिए केबीसी के इन सवालों के जवाब