अगर आपको भी लगता है कि आपका जनरल नॉलेज काफी अच्छा है। आपको देश-दुनिया की खबर है। आपकी जानकारी भी बेहतर है। तो आपको कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन पूछे जा रहे इन सवालों को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।  

करियर डेस्क : क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति-14 (Kaun Banega Crorepati 14) ऑडियन्स के जबरदस्त तरीके से पसंद आ रहा है। इस शो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सवाल और हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट के जवाब से दर्शकों का सामान्य ज्ञान बढ़ रहा है। गुरुवार को हॉटसीट पर रोलओवर कंटेस्टेंट सोनाली सिन्हा बिग बी के सामने बैठीं। वे बहुत ही अच्छा गेम खेल रही थीं लेकिन 25 लाख के सवाल का गलत जवाब दे बैठीं और मात्र 3 लाख 20 हजार ही जीत सकीं। इस शो के लेटेस्ट एपीसोड में सिंपल-सिंपल सवाल पूछे गए। अगर आपको लगता है कि आपका जनरल नॉलेज अच्छा है तो आप इन सवालों को जरूर ट्राई करें..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. इनमें से किस कवि ने हनुमान चालीसा लिखा है?
A. सूरदास जी
B. कालिदास जी
C. तुलसीदास जी
D. वाल्मीकि जी

सही जवाब- तुलसीदास जी

2. विदित गुजराती किस खेल से संबंधित है?
A. स्क्रैबल
B. शतरंज
C. एकाधिकार
D. पोकर

सही जवाब- शतरंज

3. हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशु कौन-सा है?
A. हिम तेंदुआ
B. बाघ
C. शेर
D. चीता

सही जवाब- हिम तेंदुआ

4. पहली बार किस देश में बनी थी आइसक्रीम?
A. भारत
B. बांग्लादेश
C. पाकिस्तान
D. चीन

सही जवाब- चीन

5. इनमें से फास्ट फूड रेस्टोरेंट कंपनी नहीं है?
A. मैकडॉनल्ड्स
B. बर्गर किंग
C. क्रोमा
D. डोमिनोज पिज्जा

सही जवाब- क्रोमा

6. दक्षिण चीन, हांगकांग और मकाऊ में चीनी भाषा का सबसे आम रूप बोली जाती है, वह क्या है?
A. कैंटोनीज
B. हाका
C. शांघनीज
D. फुकिनीज

सही जवाब- कैंटोनीज

7. टूर डी फ्रांस किस खेल का वार्षिक आयोजन है?
A. फॉर्मूला 1
B. साइकलिंग
C. कराते
D. बॉक्सिंग

सही जवाब- साइकलिंग

8. बकिंघम पैलेस यूनाटेड किंगडम के इनमें से किस शहर में है?
A. मैनचेस्टर
B. ब्रिस्टल
C. लंदन
D. लिवरपूल

सही जवाब- लंदन

9. किस बुकर पुरस्कार विजेता की मां भी इसी पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं? (12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल)
A. अरुंधति रॉय
B. अरविंद अडिगा
C. किरण देसाई
D. सलमान रुश्दी

सही जवाब- किरण देसाई

10. भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व दोनों की मिश्रित स्थिति में रखने वाली धरोहर है? (25 लाख रुपए का सवाल)
A. खंगचेंदजोंगा नेशनल पार्क
B. खजुराहो स्मारकों का समूह
c. भीमबेटका के रॉक शेल्टर्स
D. एलीफेंटा गुफाएं

सही जवाब- खंगचेंदजोंगा नेशनल पार्क

इसे भी पढ़ें
KBC 14: किस हड्डी को कहते हैं माथा, कहां बसता है दुनिया का सबसे ठंडा गांव? क्या आप जानते हैं जवाब

KBC 14: केबीसी के 15 सिंपल सवाल, सरकारी टीचर ने दिए 11 के जवाब, आपके पास कितनों के Answer