Maharashtra HSC Result 2026 Date and Time: महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने वाला है। जानिए रिजल्ट डेट, टाइम, ऑफिशियल वेबसाइट डायरेक्ट लिंक, डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका और वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें। SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है।
Maharashtra Board 12th Result 2026 Date and Time: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 (Maharashtra Board HSC Result 2026) जल्द ही जारी होने वाला है। लाखों छात्रों की नजरें इस वक्त Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education (MSBSHSE) की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं। हाल के संकेत, खासकर DigiLocker प्लेटफॉर्म पर “Coming Soon” स्टेटस, यह इशारा कर रहे हैं कि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। आमतौर पर बोर्ड रिजल्ट से एक दिन पहले नोटिस जारी करता है और अगले दिन सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोपहर में रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाता है। जानिए महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट (MSBSHSE 12th Result 2026) कब जारी होगा, क्या है लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट की घोषणा होने के बाद मार्कशीट कहां से कैसे डाउनलोड करें।
Maharashtra HSC Result 2026 Date: कब जारी होगा महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026?
अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन ट्रेंड्स के अनुसार यह अगले कुछ दिनों में कभी भी आ सकता है। अगर आप छात्र हैं, तो सलाह है कि रोजाना आधिकारिक वेबसाइट्स चेक करते रहें। DigiLocker प्लेटफॉर्म पर “Coming Soon” स्टेटस यह संकेत दे रहा है कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट पूरी तरह से तैयार है और अब कभी भी ऑफिशियल घोषणा हो सकती है।
Maharashtra HSC Result 2026: रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही आप इन स्टेप्स से आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
- “HSC Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- Seat Number और Mother’s Name दर्ज करें।
- “View Result” पर क्लिक करके मार्क्स देखें।
- चाहें तो इसे डाउनलोड कर अपने पास सेव रख लें या प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Maharashtra Board 12th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स
- mahahsscboard.in
- mahresult.nic.in
- hscresult.mkcl.org
Maharashtra Board 12th Result 2026: वेबसाइट स्लो हो जाए तो क्या करें?
रिजल्ट के समय भारी ट्रैफिक के कारण साइट स्लो हो सकती है। ऐसे में ये ट्रिक्स अपनाएं-
- ब्राउजर कैश क्लियर करें।
- अलग-अलग वेबसाइट्स को एक साथ खोलकर रखें।
- 10-15 मिनट बाद फिर कोशिश करें।
Maharashtra Board 12th Result 2026: SMS से कैसे चेक करें?
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 SMS से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए-
- टाइप करें: MHHSC SeatNumber
- भेजें: 57766 पर
- कुछ ही सेंकड में रिजल्ट आपके मोबाइल के एसएमएस पर आ जाएगा।
Maharashtra Board 12th Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए क्या जरूरी है?
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने बोर्ड एग्जाम सीट नंबर (हॉल टिकट पर लिखा होता है) और मां का पहला नाम (Mother’s First Name) डालना होगा। अगर फॉर्म में मां का नाम नहीं भरा था, तो “XYZ” डालकर भी ट्राय कर सकते हैं।
Maharashtra Board 12th Result 2026: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 35% अंक लाने जरूरी हैं। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है। फेल होने पर छात्र जून 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं।
Maharashtra Board 12th Result 2026: क्या जारी होगी टॉपर्स लिस्ट?
नहीं। महाराष्ट्र बोर्ड टॉपर्स की सूची जारी नहीं करता, ताकि छात्रों में अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और दबाव न बने।
Maharashtra Board 12th Result 2026: क्या ऑनलाइन मार्कशीट मान्य होगी?
ऑनलाइन मार्कशीट एक प्रोविजनल डॉक्यूमेंट होती है। एडमिशन के शुरुआती स्टेज में मान्य हो सकता है लेकिन फाइनल एडमिशन के लिए ओरिजिनल मार्कशीट जरूरी होगी।
Maharashtra HSC Result 2026: DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?
DigiLocker के जरिए डिजिटल मार्कशीट पाना सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है। इसके लिए-
- DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें।
- मोबाइल/आधार से लॉगिन करें।
- “Education” सेक्शन में जाकर Maharashtra Board चुनें।
- Class XII Marksheet पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल्स डालकर मार्कशीट डाउनलोड करें।
Maharashtra Board 12th Result 2026: पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?
- कुल पास प्रतिशत: 91.88%
- लड़कियां: 94.54%
- लड़के: 89.51%
- साइंस स्ट्रीम ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था और इस बार भी ऐसा ही ट्रेंड रहने की उम्मीद है।
Maharashtra HSC Result 2026: कम नंबर आए तो क्या करें?
अगर आप अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो री-चेकिंग या री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। “Class Improvement Scheme” के तहत दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। बोर्ड आपके बेहतर स्कोर को फाइनल मानेगा।
Maharashtra Board 12th Result 2026: नया नियम मार्कशीट में फेल की जगह नया स्टेटस
National Education Policy 2020 के तहत अब “Fail” की जगह “Eligible for Re-examination” या “Skill Development” लिखा जाएगा। इससे छात्रों पर मानसिक दबाव कम होगा।


