ऐसे छात्र जो इस एग्जाम में भी पास नहीं हो पाए हैं या फिर इस परीक्षा का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके थे, उन्हें चिंता की जरुरत नहीं है, ऐसे छात्र दिसंबर-2022 में होने वाली रूक जाना नहीं की दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एमपी ऑनलाइन किओस्क पर 28 जुलाई, 2022 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा।

करियर डेस्क : मध्यप्रदेश बोर्ड (MP Board) की परीक्षाओं में फेल हुए छात्रों के लिए 'रुक जाना नहीं' योजना के तरह करवाई गई परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से 27 जुलाई, 2022 को 10वीं-12वीं दोनों ही कक्षाओं का परिणाम (MP Board Ruk Jana Nahi Class 10th-12th Result 2022) अपलोड कर दिया गया है। जो भी स्टूडेंट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे मध्यप्रदेश स्टेट ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर जाकर अपने रोलनंबर की मदद से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र मोबाइल एप mpsos पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10वीं-12वीं का पास प्रतिशत 
स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी रिजल्ट में इस बार 12वीं के नतीजों की बात करें तो कुल 41.04 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। कुल 56 हजार 894 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से 23 हजार 350 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 3 हजार 499 छात्र फर्स्ट डिविजन, 18 हजार 145 सेकेंड डिविजन और 1 हजार 706 छात्र-छात्राएं थर्ड डिविजन पास हुए हैं। वहीं, 10वीं रिजल्ट की बात करें तो कुल 23.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कक्षा 10 में 77 हजार 449 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से 17 हजार 948 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। फर्स्ट डिविजन में 1009 स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जबकि सेकेंड डिविजन में 15 हजार 42 और 1,897 छात्र-छात्राएं थर्ड डिविजन पास हुए हैं।

How To Check MP ruk jana nahi result 2022 

  • सबसे पहले MPSOS की ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं 
  • 'रुक जान नहीं' योजना वाले रिजल्ट का ऑप्शन दिखेगा, इसी लिंक पर क्लिक करें
  • 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें 
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा
  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट भी ले लें

इसे भी पढ़ें
OJEE-2022 Results : बस थोड़ी ही देर में जारी होगा ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

UPSSSC PET 2022 : आवेदन का आखिरी मौका आज, 3 अगस्त तक ओपन रहेगी करेक्शन विंडो