CBI ने NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। लातूर का यह केमिस्ट्री प्रोफेसर खुद पेपर बनाने वाली टीम का हिस्सा था। उसने पैसों के लिए कुछ छात्रों को परीक्षा से पहले ही प्रश्न और उनके जवाब बता दिए थे।

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI ने शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की। एजेंसी ने महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले एक केमिस्ट्री प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है, जो इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह प्रोफेसर खुद NEET का क्वेश्चन पेपर तैयार करने वाली टीम का हिस्सा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गिरफ्तार प्रोफेसर का नाम पी.वी. कुलकर्णी है। CBI के मुताबिक, कुलकर्णी कई सालों से NEET का पेपर सेट करने वाली टीम में शामिल था। उसने अप्रैल के आखिरी हफ्ते में अपने घर पर कुछ छात्रों के लिए स्पेशल क्लास लगाई थी। इन क्लासेज में उसने 3 मई को होने वाली परीक्षा के सवाल और उनके जवाब पहले ही बता दिए थे।

CBI के प्रवक्ता ने बताया कि इस काम में कुलकर्णी की मदद मनीषा वाघमोरे नाम की एक और आरोपी ने की थी, जिसे CBI ने 14 मई को गिरफ्तार किया था। मनीषा ने ही छात्रों को कुलकर्णी तक पहुंचाया था। इस काम के लिए छात्रों से लाखों रुपये वसूले गए थे।

पिछले 24 घंटों में CBI ने देशभर में कई जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान कई अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं। इन सभी चीजों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों का पता लगाया जा सके।