इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय के नतीजे 98.93 परसेंट और केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट 97.04 फीसदी रहा है। सभी जोन में त्रिवेंद्रम टॉप पर है। बता दें कि कक्षा 12 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी।
कुल 14 लाख 54 हजार 370 छात्र-छात्राओं में से 92.71 प्रतिशत पास हुए हैं। 94.54 प्रतिशत लड़कियां और 91.25 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। दो टर्म में आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट दोनों टर्म के वेटेज के आधार पर तैयार किया गया है।
शुक्रवार सुबह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के नतीजों के ऐलान के बाद दोपहर 2 बजे 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोलनंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई 12वीं में इस बार 33 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को 95 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स मिले हैं। टर्म-1 की परीक्षा का 30 प्रतिशत और टर्म-2 परीक्षा का 70 प्रतिशत वेटेज रिजल्ट में दिया है। फाइनल रिजल्ट में प्रैक्टिकल के नंबर दोनों टर्म से बराबर लिए गए हैं।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं में एक बार फिर लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। 94.54 प्रतिशत छात्राएं और 91.25 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
12वीं के छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इस साल 12वीं में 14 लाख 54 हजार 370 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे। पिछले साल कोरोना के चलते एग्जाम रद्द कर दिए गए थे। वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया था।
इस बार ICAI सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएं 15 से 30 मई 2022 के बीच आयोजित की गईं थी। जबकि सीए फाइनल के एग्जाम 14 मई से 29 मई तक चले थे। वहीं, सीए फाउंडेशन की परीक्षाएं 23 से 29 मई 2022 तक आयोजित की गई थीं।
SSC भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा। परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2022 में किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 अगस्त, 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्दी आवेदन कर लें।
कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को केंद्र सरकार ने खुशखबरी दी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में इसकी जानकारी दी। सरकार के इस फैसले से लाखों कैंडिडेट्स को एसएससी की परीक्षा में फायदा होगा।
अभी तक सिर्फ यूपी बोर्ड का ही रिजल्ट जारी किया गया है। सीबीएसई और सीआईएससीई के परिणाम का इंतजार है। नए सत्र 2022-23 में यूजी में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स ने आवेदन कर रखा है लेकिन 12वीं की मार्कशीट के बिना प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती है।