RBSE Rajasthan Board 12th Result District Wise Pass Percentage 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। RBSE आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का जिला वाइज पास प्रतिशत, टॉप परफॉर्मिंग जिलों की लिस्ट देखें और साथ ही जानें ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 District Wise: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आखिरकार जारी हो चुका है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 31 मार्च सुबह 10 बजे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसे वर्चुअल तरीके से लॉन्च किया, वहीं बोर्ड के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर से आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं। जानिए इस बार जिला वाइज रिजल्ट कैसा रहा? साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉप 10 जिलों की लिस्ट।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Science Top 10 District: साइंस स्ट्रीम में सबसे अधिक पास प्रतिशत वाले टॉप 10 जिले
District wise Science Pass percentage की बात करें तो साइंस में डीडवाना (99.43%) सबसे आगे रहा। इसके बाद बाड़मेर और जोधपुर जैसे जिले भी 99% के आसपास रहे।
- जिला- पास प्रतिशत
- डीडवाना- 99.43
- बाड़मेड़- 99.08
- जोधपुर- 98.94
- राजसमंद- 98.87
- सीकर- 98.85
- बांसवाड़ा- 98.68
- झुंझूनू- 98.59
- सिरोही-98.55
- डूंगरपुर- 98.54
- नागौर- 98.47
ये भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2026 Toppers List: 99.8% हासिल कर दीपिका बनीं साइंस टॉपर, जानिए आर्ट्स और कॉमर्स में किसने किया टॉप?
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Arts Top 10 District: आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे अधिक पास प्रतिशत वाले टॉप 10 जिले
District wise Arts Pass percentage की बात करें, तो आर्ट्स में राजसमंद (98.7%) नंबर 1 पर रहा, जबकि चित्तौड़गढ़ और डीडवाना भी काफी करीब रहे। यहां खास बात ये है कि आर्ट्स में भी छोटे जिलों का दबदबा दिखा। टॉप 10 के सभी जिले 98% के आसपास हैं, यानी यहां भी रिजल्ट काफी स्टेबल और संतुलित रहा।
- जिला- पास प्रतिशत
- राजसमंद- 98.7
- चित्तौड़गढ़- 98.61
- डीडवाना- 98.58
- सिरोही- 98.52
- पाली- 98.47
- फालौदी- 98.43
- भीलवाड़ा- 98.42
- जालौर- 98.41
- नागौर- 98.38
- कोटपुतली- 98.38
ये भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, 96.23% छात्र पास, यहां है Direct Link
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Commerce Top 10 District: कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक पास प्रतिशत वाले टॉप 10 जिले
District wise Commerce Pass percentage की बात करें तो कॉमर्स में तो कई जिलों ने रिकॉर्ड बना दिया। बांसवाड़ा, दौसा, करौली, बलोतरा, डीग, कोटपुतली और सालुम्बर इन सभी 7 जिलों का रिजल्ट 100% रहा। यानी इन जिलों में एक भी छात्र फेल नहीं हुआ। बाकी जिलों में भी 99% से ज्यादा रिजल्ट रहा, जो बताता है कि कॉमर्स इस बार सबसे ज्यादा मजबूत स्ट्रीम रही।
- जिला- पास प्रतिशत
- बांसवाड़ा- 100
- दौसा- 100
- करौली- 100
- बलोतरा- 100
- डीग- 100
- कोटपुतली- 100
- सालुम्बर- 100
- सिरोही- 99.69
- हनुमानगढ़- 99.59
- टोंक- 99.52
राजस्थान बोर्ड 12वं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट कैसे देखें?
- सबसे पहले RBSE की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
- Main Examination Results 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- RBSE 12th Result 2026 चुनें।
- अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट जरूर निकाल लें।
