RBSE 12th Result 2026: RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है। जानिए राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब आयेगा? डेट, टाइम को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है, रिजल्ट की घोषणा होने के बाद मार्क्स कैसे चेक चेक, डायरेक्ट लिंक, SMS और DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Date Time: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल लाखों छात्र इस समय अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सभी जानना चाहते हैं कि राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट (RBSE 12th Result 2026) कब आएगा? हाल ही में 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 12वीं के स्टूडेंट्स की धड़कनें तेज हो गई हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि रिजल्ट जारी करने को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 30 मार्च को होगी या 31 मार्च को। जानिए राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से लेटेस्ट अपडेट क्या है।
कब आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संकेत दिया है कि 31 मार्च 2026 को RBSE 12वीं रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसी दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित होगी, जिसमें बोर्ड अधिकारी और शिक्षा मंत्री शामिल रहेंगे। इस दौरान न सिर्फ रिजल्ट घोषित होगा, बल्कि टॉपर्स के नाम भी सामने आएंगे। बता दें कि तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट एक साथ ही जारी किए जाएंगे।
क्या 30 मार्च को आ सकता है राजस्थान बोर्ड12वीं रिजल्ट 2026?
कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि रिजल्ट 30 मार्च को जारी हो सकता है। हालांकि अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार 31 मार्च की तारीख ही तय मानी जा रही है। बोर्ड आमतौर पर रिजल्ट जारी करने से पहले आधिकारिक पुष्टि करता है, इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे अफवाहों से बचें और ऑफिशियल अपडेट पर ही भरोसा करें।
31 मार्च को किस समय आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026?
हालांकि अभी तक रिजल्ट के समय की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पिछले ट्रेंड को देखें तो दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच रिजल्ट जारी होने की संभावना रहती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका नीचे देखें-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं ‘RBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- मार्क्स और प्रतिशत चेक करें।
- चाहें तो अपनी मार्कशीट प्रिंट करा कर सुरक्षित रख लें या डाउनलोड कर सेव कर लें।
SMS से कैसे देखें RBSE 12वीं रिजल्ट?
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए-
- मैसेज बॉक्स में टाइप करें: RJ12A <स्पेस> रोल नंबर
- इसे 56263 या 5676750 पर भेज दें
- कुछ ही सेकंड में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा
DigiLocker से राजस्थान बोर्ड 12वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए-
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
- RBSE सर्च करें।
- 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और स्कूल कोड डालें।
- अपना मार्कशीट डाउनलोड करें।
छात्र इस बात का ध्यान रखें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। अगर साइट ओपन न हो तो कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें या SMS/DigiLocker का विकल्प अपनाएं। RBSE 12th Result 2026 को लेकर अब तस्वीर लगभग साफ है। 31 मार्च को रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है, ऐसे में छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें और ऑफिशियल घोषणा का इंतजार करें।


