कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन के लिए 550 रुपये की फीस जमा करनी होगी। जो कैंडिडेट्स दोनों पेपर में शामिल होना चाहते हैं वो 750 रुपये की फीस जमा करना होगा।

करियर डेस्क. राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छा मौका है। राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (REET July 2022) जुलाई 2022 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 अप्रैल 2022 से शुरू होगा। जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट reetbser2022.in या फिर rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कब तक होंगे रजिस्ट्रेशन 
परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन एक महीने तक चलेगा। कैंडिडेट्स 18 अप्रैल से 18 मई तक अप्लाई करेंगे। राजस्थान रीट-2022 का एग्जाम लेवल-1 और 2, 23 और 24 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। 

कैसे करें अप्लाई

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • यहां होम पेज पर, 'REET 2022' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स भरकर अपना लॉगिन क्रिएट करें।
  • अब होमपेज जाकर लॉगिन करो।
  • कैंडिडेट्स को यहां एप्लीकेशन फॉर्म भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • कैंडिडेट्स अब अपनी एप्लीकेशन फीस भरें। और अपना फॉर्म सब्मिट कर दें। 

कब जारी होगा रीट एडमिट कार्ड
नोटिफिकेशन के अनुसार, रीट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। 14 जुलाई 2022 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।

रीट के लिए कौन कर सकता है अप्लाई
रीट एग्जाम के लिए वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। जो ग्रेजुएट हों। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की कोई एज लिमिट तय नहीं किया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशिलयल वेवबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। बता दें कि रीट -2022 का आयोजन जुलाई में किया जाएगा। इसके जरिए राज्य में 62 हजार पोस्ट के लिए भर्ती की जाएगी। रीट राजस्थान की सबसे बड़े एग्जाम में से एक है। 

इसे भी पढ़ें- जामिया मिलिया में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन कोर्सज में CUET से मिलेगा दाखिला, जानें कैसे करें अप्लाई

 इसे भी पढ़ें- Tricky Questions: कौन सी जाति की महिलाएं जीवन में एक बार नहाती हैं? जानिए इसका जवाब