03:43 PM (IST) Oct 16
NCERT Recruitment 2022

NCERT में भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर, 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 292 पद भरे जाएंगे। ये पद दिल्ली, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और शिलॉन्ग की यूनिट के लिए हैं।

वैकेंसी डिटेल्स
प्रोफेसर- 39 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 97 पद
सहायक प्रोफेसर- 152 पद
सहायक लाइब्रेरियन- 2 पद
लाइब्रेरियन- 1 पद

सैलरी 
प्रोफेसर-लाइब्रेरियन-  1,44,200 प्रतिमाह
एसोसिएट प्रोफेसर- 1,31,400 रुपए प्रतिमाह
सहायक प्रोफेसर-सहायक लाइब्रेरियन- 57,700 रुपए प्रतिमाह

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 1000 रुपए
 

02:30 PM (IST) Oct 16
MHT CET 2022

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की तरफ से MBA और MMS की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mba2022.mahacet.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आज शाम 6 बजे तक कैंडिडेट अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। 19 अक्टूबर को फाइनल परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 

इस तरह चेक करें मेरिट लिस्ट
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mba2022.mahacet.org.in पर जाएं
होमपेज पर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें.
अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिख जाएगा.
मेरिट लिस्ट को चेक करें और इसका प्रिंटआउट ले लें.
 

02:24 PM (IST) Oct 16
TS EAMCET 2022 Seat Allotment Result

तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) आज राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करने जा रहा है। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराने ाले उम्मीदवार TS EAMCET की ऑफिशियल वेबसाइट tseamcet.nic पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

इस तरह देश सकते हैं रिजल्ट

  • सबसे पहले टीएस ईएएमसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट tseamcet.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर TS EAMCET 2022 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी लॉग-इन डिटेल्स भरकर सबमिट करें.
  • अब आपका सॉट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इस रिजल्ट को चेक कर लें और डाउनलोड कर लें.
02:15 PM (IST) Oct 16
SSC CGL Tier 2 Result

एसएससी ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL भर्ती 2021 के टियर-2 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। टियर -2 परीक्षा में कुल 38,389 कैंडिडेट पास  हुए हैं। इन सभी को अब टियर-3  की परीक्षा में शामिल होना है। 
 

02:00 PM (IST) Oct 16
Indian Coast Guard Recruitment 2022

इंडियन कोस्ट गार्ड ने सिविलियन MT ड्राइवर समेत कई पदों पर आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 9 पद भरे जाएंगे। 18 से 30 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स
सिविलियन एमटी ड्राइवर- 2 पद
स्टोरकीपर- 1 पद
बढ़ई- 1 पद
शीट मेटल वर्कर- 1 पद
अकुशल मजदूर- 1 पद
इंजन ड्राइवर- 1 पद
एमटी फिटर एमटी- 1 पद
फोर्क लिफ्ट ऑपरेटर- 1 पद

12:37 PM (IST) Oct 16
दिल्ली यूनिवर्सिटी का पहला सेमेस्ट नवंबर से

दिल्ली यूनिवर्सिटी का पहला सेमेस्टर 2 नवंबर, 2022 से शुरू  होगा। पहले और दूसरे सेमेस्टर के बीच चार दिन का ब्रेक मिला है। पहला सेमेस्टर नवंबर, 2022 में शुरू होगा और मार्च, 2023 में संपन्न हो जाएगा। दूसरा सेमेस्टर मार्च से जुलाई तक चलेगा। डीयू में पहली अलॉटमेंट लिस्ट 18 अक्टूबर, 2022 को जारी होगी। दूसरी 30 अक्टूबर और तीसरी सूची 10 नवंबर को आएगी। 

डीयू एकेडमिक कैलेंडर 2022
पहला सेमेस्टर- 2 नवंबर, 2022
पहले सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षा- 27 फरवरी से 15 मार्च
दूसरे सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षा 17 जुलाई से 28 जुलाई

11:25 AM (IST) Oct 16
15 नवंबर से नीट यूजी का नया सेशन, जानें लेटेस्ट अपडेट

NMC ने नए सेशन के लिए बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) का शेड्यूल जारी कर दिया है। एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पहली बैच 15 नवंबर, 2022 से 15 दिसंबर, 2023 तक शुरू होगी। दूसरे साल का सत्र 16 दिसंबर, 2023 से शुरू होगा। आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर कोर्स की पूरी डिटेल जारी कर दी गई है।

एमबीबीएस 2022-23 शैक्षणिक कैलेंडर
एमबीबीएस फर्स्ट ईयर- 15 नवंबर, 2022 से 15 दिसंबर, 2023
एमबीबीएस सेकेंड ईयर- 16 दिसंबर, 2023 से 15 जनवरी, 2025
एमबीबीएस थर्ड ईयर (पार्ट-1)- 16 जनवरी, 2025 से 30 नवंबर, 2025
एमबीबीएस फोर्थ ईयर (पार्ट-2) - दिसंबर, 2023 से मई 2027
इंटर्नशिप - 1 जून, 2023 से 31 मई, 2028
 

09:59 AM (IST) Oct 16
अब हिंदी में MBBS की पढ़ाई, आज किताबें होंगी लॉन्च

देश में अब हिंदी में डॉक्टरी की पढ़ाई होने जा रही है। मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जहां एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में कराई जाएगी। यूक्रेन, रूस, जापान, चीन, किर्गिजस्तान और फिलीपींस के बाद भारत ऐसा देश बन गया है जहां मातृभाषा में मेडिकल की पढ़ाई होगी। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की तीन किताबें लॉन्च करेंगे। ये किताबें हिंदी में होंगी। 97 डॉक्टरों की टीम ने 4 महीने में इन किताबों को हिंदी में ट्रांसलेट किया है। कार्यक्रम से 50 हजार मेडिकल छात्र वर्चुअली जुड़ेंगे।
 

09:55 AM (IST) Oct 16
अंबेडकर विश्वविद्यालय ने पीजी एडमिशन की डेडलाइन बढ़ी

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) ने पीसी में एडमिशन के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 20 अक्टूबर,2022 हो गई है। उम्मीदवार CUET स्कोरकार्ड के अनुसार अपनी सीटों को लॉक कर आधिकारिक वेबसाइट bbau.ac.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। किसी भी तरह की समस्या और जानकारी के लिए हेल्पडेस्क नंबर 7705005844 या 18001805789 पर संपर्क कर सकते हैं।

BBAU CUET Admission 2022

  • सबसे पहले BBAU की आधिकारिक वेबसाइट bbau.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर एडमिशन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी जानकारी और डिटेल्स दें.
  • फॉर्म भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें.
09:50 AM (IST) Oct 16
GATE 2023 लेट फीस के रजिस्ट्रेशन का आज लास्ट चांस

गेट परीक्षा के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन न करा पाने वाले उम्मीदवार लेट फीस के साथ आज अपना आवेदन कर लें। रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका है।
gate.iitk.ac.in पर जाकर  अपना फॉर्म भर दें। महिला और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 1350 रुपए लेट फीस के साथ देना होगा। वहीं, बाकी उम्मीदवारों को 2200 रुपए लेट फीस के साथ जमा करना होगा।

आवेदन की प्रॉसेस

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं.
  • अब अपनी डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करेंयय
  • यहां मांगी गई सभी जानकारियां भरें और फॉर्म कंप्लीट करें.
  • डॉक्यूमेंट्स की कॉपी स्कैन कर अपलोड करें.
  • रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन मोड में जमा करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2023 सबमिट कर दें.
  • इसके एक प्रिंटआउट लेकर रख लें.
09:38 AM (IST) Oct 16
UKPSC SI Recruitment 2022

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में बंपर वैकेंसी निकली है। रेवन्यू सब इंस्पेक्टर यानी पटवारी और लेखपाल के पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन भर दें। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 563 पदों पर नियुक्ति होगी।

वैकेंसी डिटेल्स
कुल पद- 563
पटवारी- 391 पद
लेखपाल- 172 पद

योग्यता मानदंड
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट
लेखपाल पदों के लिए प्रादेशिक सेना में 2 साल का अनुभव या राष्ट्रीय कैडेट कोर बी या सी सर्टिफिकेट

आयु सीमा
पटवारी– 21 से 28 साल
लेखपाल- 21 से 35 साल