05:39 PM (IST) Nov 17
बिजली विभाग में बंपर वैकेंसी

महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (MAHAGENCO) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। ये भर्तियां जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahagenco.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 18 नवंबर, 2022 से होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 661पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 38 साल होनी चाहिए।
 

04:10 PM (IST) Nov 17
Apprentice Recruitment 2022

अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) ने डिप्लोमा अपरेंटिस के पदों को भरने वैकेंसी निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए सेलेक्शन होगा 19 नवंबर 2022 को इंटरव्यू आयोजित होगा।

01:49 PM (IST) Nov 17
NEPA में 10वीं पास के लिए नौकरी

नॉर्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी (NEPA) में बड़ी संख्या में भर्तियां निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत MTS, कॉन्स्टेबल, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, लाइफ गार्ड समेत कई पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nepa.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल 33 पदों पर भर्ती की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स
कुल- 33 पद
कॉन्स्टेबल- 20 पद
MTS- 8 पद
लाइफ गार्ड- 2 पद
पंप ऑपरेटर- 1 पद
प्लंबर- 1 पद
इलेक्ट्रीशियन- 1 पद

01:48 PM (IST) Nov 17
SECI में बिना परीक्षा पाएं नौकरी

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने यंग प्रोफेशनल के पदों को भरने के लिए आवेदन निकाले  हैं। बिना परीक्षा ये भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट seci.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते  हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर, 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे।

वैकेंसी डिटेल्स 
कुल- 25 पद
वित्त- 3 पद
सूचना प्रौद्योगिकी- 2 पद
हाइड्रोजन ऊर्जा- 1 पद
ईवी-चार्जिंग स्टेशन- 1 पद
बैटरी ऊर्जा भंडारण- 1 पद
रूफटॉप सोलर- 1 पद
बिजनेस डेवलपमेंट- 1 पद
लीगल- 1 पद
प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग- 1 पद
अक्षय ऊर्जा- 1 पद
मर्चेंट ट्रेडिंग- 1 पद
नई तकनीक- 1 पद

11:43 AM (IST) Nov 17
एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल की भर्ती

एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने पुलिस कॉन्सटेबल की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आबकारी विभाग में एक्साइज कॉन्स्टेबल पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। कुल 200 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें 51 पद रेगुलर औऱ 149 बैकलॉग हैं। 10 दिसंबर, 2022 से आवेदन की शुरुआत हो जाएगी। 24 दिसंबर, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर कर सकेंगे।  कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए सेलेक्शन होगा। 20 फरवरी, 2023 को यह एग्जाम आयोजित की जाएगी। 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। उम्र 18 से 33 साल होनी चाहिए।
 

10:21 AM (IST) Nov 17
AIIMS Recruitment 2022

AIIMS दिल्ली साइंटिस्ट ने कई पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। वैज्ञानिक, मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर, तकनीशियन (रेडियोलॉजी), फार्मासिस्ट समेत कई पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है। आधिकारिक वेबसाइट aiims.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 254 पद भरे जाएंगे। आवेदन की शुरुआत 19 नवंबर, 2022 से होने जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा तय की गई है। अधिकतम उम्र सीमा 45 साल है।

10:21 AM (IST) Nov 17
HP Board Time Table 2022

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) तीसरी, 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल आ गया है। 28 नवंबर, 2022 से ये परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। तीसरी और पांचवी की परीक्षाएं 5 दिसंबर, 2022 तक चलेगी। जबकि 8वीं की परीक्षा 6 दिसंबर, 2022 तक होगी। एक ही शिफ्ट में ये परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। सुबह 10 बजे दोपहर 1 बजे तक परीक्षाओं की टाइमिंग होगी।