SBI PO 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है? क्या इस बार परीक्षा के नियमों में कोई बदलाव हुआ है? इस बार सेक्शनल कट-ऑफ है या नहीं? एग्जाम का पैटर्न क्या होगा? इस बार परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है या नहीं?

State Bank of India Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल एसबीआई ने कुल 1500 पदों को भरने का फैसला किया है। बैंकिंग की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए इस नोटिफिकेशन में सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस बार प्रीलिम्स परीक्षा में उम्मीदवारों को सेक्शनल कट-ऑफ की टेंशन नहीं लेनी होगी। अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो यहां जानिए एग्जाम का पैटर्न और सेक्शनल कट ऑफ की पूरी जानकारी...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसबीआई पीओ 2026 की जरूरी तारीखें

एसबीआई पीओ बनने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज, 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 है। कई बार आखिरी समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने से दिक्कत हो सकती है, ऐसे में जल्दी से अपना फॉर्म भर लें।

SBI PO के लिए कौन कर सकता है आवेदन? (SBI PO Eligibility Criteria)

1. अगर आप किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं, तो आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। चाहे आप मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी या कॉस्ट अकाउंटेंसी जैसे प्रोफेशनल बैकग्राउंड से हों, आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं।

2.अगर आप अपने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं, तब भी आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन इसकी एक शर्त है कि अगर आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, तो आपको यह साबित करना होगा कि आप 30 सितंबर 2026 को या उससे पहले ग्रेजुएशन की परीक्षा पास कर चुके हैं।

SBI PO की उम्र सीमा (SBI PO Age Limit)

उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र का हिसाब 1 अप्रैल 2026 की तारीख से लगाया जाएगा। आपका जन्म 2 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

SBI PO Exam Pattern 2026: एग्जाम पैटर्न में क्या है बड़ी राहत?

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा (SBI PO Preliminary Examination)

यह परीक्षा 100 नंबर की होगी जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसे पूरा करने के लिए आपको 1 घंटे का समय मिलेगा। उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि इसमें कोई सेक्शनल कट-ऑफ नहीं होगा। उम्मीदवारों को सिर्फ ओवरऑल मेरिट लिस्ट के आधार पर मेन एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। हर गलत जवाब के लिए 1/4 नंबर काटे जाएंगे।

एसबीआई पीओ मेन परीक्षा (SBI PO Main Examination)

प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मेन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रीलिम्स के ओवरऑल मेरिट के आधार पर हर कैटेगरी में पदों की संख्या के करीब 10 गुना उम्मीदवारों को मेन परीक्षा के लिए चुना जाएगा। मेन परीक्षा में भी गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी।

एसबीआई पीओ इंटरव्यू (SBI PO Interview)

मेन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू शामिल होता है। फाइनल सेलेक्शन मेन परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

SBI PO Vacancy Details Link