हिंदुस्तान आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। न जानें कितने बलिदान और संघर्षों के बाद 15 अगस्त, 1947 को यह दिन हमें मिला था। यह संघर्ष हमें जन-जन तक पहुंचाना है ताकि देश को आगे बढ़ने का बल मिलता रहे। 10 सवालों में जानिए देश की स्वतंत्रता से जुड़ी जरूरी बातें..

करियर डेस्क : आज से 75 साल पहले देश आजाद हुआ था। देशवासियों ने पहली बार आजादी की हवा में सांस ली थी। इसी का जश्न आज पूरा हिंदुस्तान मना रहा है। 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) का उत्साह और उल्लास देखते ही बन रहा है। हर देशवासी देशभक्ति में सराबोर है। हर घर पर तिरंगा भारत की शान बढ़ा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) बता रहा है कि आज भारत दुनिया की ताकतवर शक्तियों के साथ कदमताल कर रहा है। लेकिन आजादी के 75 साल बाद क्या आप स्वतंत्रता दिवस को पूरी तरह जानते हैं? अगर हां, तो इन 10 सवालों का जवाब देकर जानिए आजादी को कितना जानते हैं आप...

सवाल- भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को पहली बार पद और गोपनीयता की शपथ किसने दिलाई थी?
जवाब- लॉर्ड माउंटबेटन (भारत के आखिरी वायसरॉय)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सवाल- आजाद भारत के पहले गर्वनर जनरल का नाम क्या था?
जवाब- लॉर्ड माउंटबेटन (भारत के आखिरी वायसरॉय और स्वतंत्र भारतीय संघ के पहले गवर्नर-जनरल )

सवाल- पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 'ट्रिस्ट विद डेस्टनी' भाषण को कब और कहा दिया था?
जवाब- 14 अगस्त की मध्यरात्रि को वायसराय लॉज से, जो वर्तमान में राष्ट्रपति भवन है

सवाल- पहली बार जब 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता दिवस का समारोह आयोजित हुआ, तो क्या महात्मा गांधी उसमें शामिल हुए थे?
जवाब- स्वतंत्रता दिवस के पहले समारोह में महात्मा गांधी शामिल नहीं हुए थे

सवाल- जब हिंदुस्तान भारत और पाकिस्तान में बंटा तो सीमा का निर्धारण कब हुआ?
जवाब- 15 अगस्त, 1947

सवाल- 'जन गण मन' कब भारत का राष्ट्रगान बना?
उत्तर- 24 जनवरी, 1950

सवाल- आजादी के बाद भारत में कितनी रियासतें शामिल हुईं?
जवाब- 560 रियासतें

सवाल- गोवा किस साल भारत का हिस्सा बना?
जवाब- आजादी के 14 साल बाद 19 दिसंबर, 1961 में

सवाल- 15 अगस्त के दिन भारत के अलावा ये देश भी अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं..
जवाब- कांगो, कोरिया, बहरीन और लिकटेंस्टीन

सवाल- 15 अगस्त के दिन किस स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ था?
उत्तर- महर्षि अरबिंदो घोष का जन्म 15 अगस्त, 1872 में हुआ था

इसे भी पढ़ें
75 साल, 5 युद्ध और हिंदुस्तान की ताकत : जब-जब दुश्मन ने आंख उठाई, सेना के जांबाजों ने मुंहतोड़ जवाब दिया

पंडित नेहरू से मोदी तक...जानें लाल किले पर किस पीएम ने सबसे ज्यादा बार किया ध्वजारोहण, किसकी स्पीच सबसे लंबी