Swiss Engineer Fired after Towel Incident: स्विट्जरलैंड के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने Reddit पर दावा किया कि जिम सॉना में गलती से सीनियर एग्जीक्यूटिव का तौलिया इस्तेमाल करने के पांच दिन बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया। जानिए पूरा मामला।

Reddit Viral Story: स्विट्जरलैंड में काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कहानी इन दिनों चर्चा में है। इंजीनियर का दावा है कि जिम के सॉना में उससे एक ऐसी छोटी-सी गलती हो गई, जिसका असर उसकी नौकरी तक पहुंच गया। उसने Reddit पर अपनी पूरी कहानी शेयर करते हुए बताया कि कथित तौर पर कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का तौलिया गलती से इस्तेमाल करने के कुछ ही दिनों बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इंजीनियर ने अपनी पोस्ट में जो घटनाक्रम बताया है, उसके मुताबिक कंपनी ने उसकी नौकरी जाने की वजह आर्थिक कारणों से छंटनी बताई थी।

जिम में हुई छोटी-सी गलती कैसे बनी बड़ी परेशानी?

इंजीनियर के मुताबिक वह 2022 से स्विट्जरलैंड की एक बड़ी टेक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा था। उसकी सालाना सैलरी करीब 1 लाख स्विस फ्रैंक (CHF) थी। वह हफ्ते में दो बार जिम जाता था और 8 मई को वर्कआउट के बाद सॉना पहुंचा। यहीं उससे गलती हो गई। उसने अनजाने में वहां रखा दूसरा तौलिया उठा लिया और उसका इस्तेमाल कर लिया। बाद में उसे पता चला कि वह तौलिया कंपनी के ऊपरी प्रबंधन में शामिल एक व्यक्ति का था। इंजीनियर का कहना है कि अधिकारी ने मौके पर नाराजगी जाहिर करने के बजाय कथित तौर पर उससे कहा कि वह नई नौकरी तलाशना शुरू कर दे। इसके बाद उसे रिसेप्शन से दूसरा तौलिया लाने के लिए भी कहा गया।

ये भी पढ़ें- कौन हैं रोमन सैनी? IAS की कुर्सी छोड़ी, Unacademy खड़ी की और अब 206 मिलियन डॉलर की डील से फिर चर्चा में

पांच दिन बाद सुबह-सुबह HR का Teams कॉल

Reddit पोस्ट के मुताबिक इस घटना के सिर्फ पांच दिन बाद, 13 मई की सुबह करीब 7:30 बजे इंजीनियर को HR के साथ Teams कॉल मिली। वहां उसे बताया गया कि कंपनी आर्थिक कारणों से कर्मचारियों की छंटनी कर रही है और उसकी नौकरी भी जा रही है। उसका कहना है कि कंपनी में उस समय बड़े स्तर पर layoffs चल रहे थे, इसलिए संभव है कि उसका नाम भी उसी प्रक्रिया में शामिल हुआ हो। लेकिन सॉना में हुई घटना के बाद अधिकारी की कथित टिप्पणी ने उसे शक जरूर पैदा किया। नीचे देखें वायरल रेडिट पोस्ट-

ये भी पढ़ें- 2 साल तक रोज 14 घंटे काम करता रहा कर्मचारी, फिर खुला मैनेजर का ऐसा राज कि उड़ गए होश

'सबूत नहीं है, इसलिए कुछ नहीं कर सकता'

इंजीनियर ने बताया कि उसने स्विट्जरलैंड में Rechtsschutzversicherung (कानूनी सुरक्षा बीमा) से भी सलाह ली। उसके अनुसार उसे बताया गया कि आर्थिक कारणों से की गई बर्खास्तगी को चुनौती देने के लिए ठोस सबूत जरूरी होंगे। उसने यह भी दावा किया कि सॉना में कैमरा नहीं था, इसलिए अधिकारी की कथित धमकी को साबित करना उसके लिए मुश्किल है। इसके अलावा उसने अनौपचारिक “ब्लैकलिस्ट” का भी आरोप लगाया, लेकिन इस दावे का भी कोई स्वतंत्र प्रमाण उसने पेश नहीं किया।

करीब तीन महीने से बेरोजगार होने की बात कहते हुए इंजीनियर ने लिखा कि इस अनुभव ने उसे यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि किसी कर्मचारी की नौकरी पर उसका प्रदर्शन ही हमेशा निर्णायक नहीं होता। हालांकि, तौलिया विवाद और नौकरी जाने के बीच वास्तव में कोई संबंध था या नहीं, यह फिलहाल साबित नहीं है।