इस साल कर्मचारी चयन आयोग विभिन्न सरकारी विभागों के लिए करीब 1 लाख, 20 हजार पदों पर बहाली करेगा। वित्त वर्ष 2019-20 में आयोग ने 14,611 लोगों को नियुक्ति देने की केंद्र सरकार से सिफारिश की थी।

करियर डेस्क। कर्मचारी चयन आयोग ( SSC) मार्च 2021 तक 1 लाख, 20 हजार लोगों की बहाली ग्रुप-बी और ग्रुप-सी में भर्ती करेगा। ये भर्तियां विभिन्न मंत्रालयों के विभागों में होंगी। यह जानकारी कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन बृजराज शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा है कि कुछ बहालियां राजपत्रित (गैजेटेड) पदों पर भी होंगी। वित्त वर्ष 2019-20 में आयोग 14,611 लोगों को विभिन्न पदों पर बहाल किए जाने की सिफारिश सरकार से कर चुका है। बताया जा रहा है कि जून, 2020 तक भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में करीब 85,000 पदों पर बहाली की जा सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जुलाई में होंगी 40 हजार पदों पर बहाली
कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन बृजराज शर्मा ने कहा है कि करीब 40 हजार पदों पर बहाली इस वित्त वर्ष में जुलाई तक की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास राज्य मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक विभाग, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग के साथ इन विवरणों को साझा किया गया है।

किन पदों पर होंगी बहालियां
- ग्रुप- बी (गैजेटेड पोस्ट), इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट डिपार्टमेंट
- ग्रुप -बी (नॉन गैजेटेड पोस्ट), विभिन्न मंत्रालय और सरकारी कार्यालय
- ग्रुप- सी (नॉन टेक्निकल) विभिन्न मंत्रालय और सरकारी कार्यालय

कैसे करें अप्लाई
उम्मीदवारों को सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद SSC Vacancy पर क्लिक करन होगा। यहां रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। यहां डॉक्युमेंट्स के डिटेल देने होंगे। इसके बाद फॉर्म सबमिट कर ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। फॉर्म भरने के बाद उसका एक प्रिंटआउट उम्मीदवार लेकर रख लें। उम्मीदवार https://ssc.nic.in/ पर जाकर विस्तार से इस संबंध में दूसरी जानकारियां हासिल कर सकते हैं।