UP TET 2026 Registration Start Date: उत्तर प्रदेश टीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 26 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। यहां जानें आवेदन कैसे करें, योग्यता, फीस, परीक्षा की डेट, एग्जाम पैटर्न और जरूरी डॉक्यूमेंट से जुड़ी डिटेल्स।

UP TET 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है। UP TET 2026 एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए प्राथमिक यानी कक्षा 1-5 और उच्च प्राथमिक यानी कक्षा 6-8 स्तर पर शिक्षक बनने की राह खुलती है। जानिए UP TET 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होगा, कौन योग्य है और परीक्षा पैटर्न क्या रहेगा।

UP TET 2026 आवेदन कब शुरू होगा और क्या है लास्ट डेट?

UP TET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इसी दिन तक आवेदन शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख तय की गई है।

UP TET 2026 आवेदन फीस कितनी है?

  • जनरलख् ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट: 1000 रुपए
  • एससी, एसटी कैंडिडेट: 500 रुपए
  • दिव्यांग उम्मीदवार: 300 रुपए

UP TET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • अब “UP TET 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां New Registration करके जरूरी जानकारी भरें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा करें।
  • मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सेव रखें।
  • अगर आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो 1 मई 2026 तक उसमें सुधार करने का मौका मिलेगा।

UP TET 2026 Notification Link Check Here

UP TET 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा-

  • कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी लेवल): D.El.Ed अनिवार्य
  • कक्षा 6 से 8 (जूनियर लेवल): D.El.Ed / B.Ed / B.El.Ed होना जरूरी
  • वहीं 10+2 में 50% अंक के साथ 4 वर्षीय B.El.Ed करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

UP TET 2026 परीक्षा पैटर्न कैसा रहेगा?

प्राइमरी लेवल (कक्षा 1-5)

  • कुल 150 प्रश्न, 150 अंक
  • विषय: बाल विकास, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी

जूनियर लेवल (कक्षा 6-8)

  • विषय: बाल विकास, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन
  • हर सही उत्तर पर 1 अंक
  • गलत जवाब पर कोई कटौती नहीं
  • परीक्षा की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

UP TET 2026 परीक्षा कब होगी?

UP TET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। एग्जाम सिटी स्लिप 22 जून 2026 को जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड जून के अंत तक आ सकता है।

उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षक बनने के लिए क्यों जरूरी है UP TET पास करना?

अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं, तो UP TET क्वालिफाई करना अनिवार्य है। यह परीक्षा आपकी शिक्षण योग्यता को प्रमाणित करती है और आगे होने वाली शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होने के लिए जरूरी होती है।