कुल 662 कैंडीडेट्स का सेलेक्शन किया गया है। इस पद के चयन के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित किया गया था।

करियर डेस्क. संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी (Union Public Service Commission, UPSC) ने UPSC NDA & NA II फाइनल रिजल्ट 2019 (UPSC NDA & NA II Final Result 2019) घोषित कर दिया है। जो भी कैंडीडेट परीक्षा मे शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in -पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आयोग ने रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। कुल 662 कैंडीडेट्स का सेलेक्शन किया गया है। इस पद के चयन के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित किया गया था।

लिखित परीक्षा 17 नवंबर, 2019 को हुई थी। पास हुए कैंडीडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इस लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए रिजल्ट की घोषणा की गई है।

UPSC NDA & NA II Final Result 2019: ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in - पर जाएं।

  • - रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • - अब नया पेज खुलेगा जहां कैंडीडेट्स पीडीएफ कॉपी पर क्लिक कर सकते हैं।
  • - अपना रिजल्ट और रोल नंबर पीडीएफ फाइल में से चेक कर सकते हैं और पेज को डाउनलोड कर लें।
  • - चाहें तो एक हार्ड कॉपी सेव करके रख लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके।