Viral Video AMU Hostel Election Speech: AMU हॉस्टल इलेक्शन का एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें छात्र ने 3 टाइम चाय, मेट्रो और कई अनोखे वादे किए। फिल्म थ्री इडियट्स के चतुर स्टाइल में भाषण देने का मजेदार अंदाज और कॉन्फिडेंस से भरा यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। देखें

AMU Hostel Election Speech Viral Video: कॉलेज चुनावों में अक्सर गंभीर मुद्दों और वादों की भरमार होती है, लेकिन अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के एक छात्र ने इस परंपरा को पूरी तरह बदल दिया। एक वायरल वीडियो में हॉस्टल इलेक्शन के दौरान दिया गया भाषण अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वजह है, उसका अनोखा अंदाज, मजेदार वादे और ऐसी डिलीवरी जिसने पूरे माहौल को किसी इवेंट शो में बदल दिया। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इसकी तुलना 3 Idiots के मशहूर किरदार चतुर रामलिंगम से की। लोगों का कहना है कि अय्यूबा का भाषण उसी तरह का ड्रामेटिक था, लेकिन ज्यादा एंटरटेनिंग और ऑडियंस कनेक्ट के साथ। नीचे देखिए वीडियो और जानिए पूरा मामला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अय्यूबा ने भाषण की शुरुआत बेहद सादगी से की “मैं झूठे वादे नहीं करूंगा।”

नदीम तरीन हॉल में प्रतिनिधि पद के लिए चुनाव लड़ रहे छात्र अय्यूबा ने भाषण की शुरुआत बेहद सादगी से की “मैं झूठे वादे नहीं करूंगा।” लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने जो कहा, उसने भीड़ को हंसने और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने हॉस्टल में AC लगाने, स्विमिंग पूल बनाने और हर फ्लोर पर वॉशिंग मशीन देने जैसे वादे कर डाले।

3 टाइम चाय और मेट्रो शुरू करूंगा वादा सुन भीड़ हुई दीवानी

भाषण का सबसे वायरल हिस्सा तब आया, जब अय्यूबा ने कहा कि छात्रों को दिन में तीन बार चाय दी जाएगी। यह सुनते ही भीड़ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सीटी, तालियां और जिंदाबाद के नारे गूंज उठे। जब लगा कि अब इससे ज्यादा कुछ नहीं हो सकता, तभी अय्यूबा ने एक और मास्टरस्ट्रोक दे दिया। हॉस्टल और कॉलेज के बीच दूरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा मैं मेट्रो शुरू करूंगा। इस लाइन ने पूरे माहौल को हिला दिया। माहौल चुनावी सभा से ज्यादा किसी कॉन्सर्ट जैसा नजर आया। नीचे देखें वीडियो-

Scroll to load tweet…

अय्यूबा के भाषण का स्टाइल और कॉन्फिडेंस ने जीता दिल

सिर्फ वादे ही नहीं, बल्कि अय्यूबा का बोलने का तरीका भी चर्चा में है। उनकी टाइमिंग, एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंस ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। खास बात यह भी रही कि एक अफ्रीकी छात्र होने के बावजूद उन्होंने बेहद धाराप्रवाह हिंदी में भाषण दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। लोग अय्यूबा की तुलना फिल्म 3 Idiots के चतुर से कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा “इंजीनियर सब कुछ कर सकते हैं, बस इंजीनियरिंग नहीं।” दूसरा कमेंट “पॉलिटिक्स में जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।” एक अन्य यूजर ने लिखा “3 टाइम चाय, दिल जीत लिया भाई!” अन्य यूजर ने लिखा “इंडियन पॉलिटिक्स की पूरी ट्रेनिंग ले ली है।”

क्यों वायरल हुआ AMU हॉस्टल इलेक्शन का यह भाषण?

इस स्पीच के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह है रियल इश्यूज को मजेदार तरीके से पेश करना। अय्यूबा ने हॉस्टल लाइफ की छोटी-छोटी परेशानियों को ऐसे वादों में बदला, जिससे हर छात्र तुरंत जुड़ गया। दरअसल AMU का यह भाषण सिर्फ एक चुनावी स्पीच नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट, कॉन्फिडेंस और ऑडियंस कनेक्ट का परफेक्ट मिक्स बन गया है। अय्यूबा ने यह दिखा दिया कि अगर अंदाज दमदार हो, तो एक साधारण मंच भी वायरल मोमेंट में बदल सकता है।