Best Voice Over Career: क्या आप अपनी आवाज से घर बैठे कमाई करने का तरीका ढूंढ रहे हैं? क्या आप जानना चाहते हैं कि रील्स, यूट्यूब, ऑडियोबुक और AI डबिंग में वॉइस ओवर का कितना बड़ा मौका है? वॉइस ओवर से फुल टाइम इनकम हो सकती है या नहीं? जानिए डिमांडिंग वॉइस ओवर करियर कौन-कौन से हैं?
How to Make Money with Voice Over: कुछ समय पहले तक आवाज का काम सिर्फ रेडियो या फिल्मों तक ही सीमित लगता था, वहीं अब पूरा गेम बदल चुका है। रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स, ऑडियोबुक और एआई डबिंग ने मिलकर एक ऐसा डिजिटल करियर खोल दिया है, जहां सिर्फ आपकी आवाज आपको घर बैठे लाखों रुपए की कमाई दिला सकती है। वॉइस ओवर करने वालों के लिए एक नहीं अनेक करियर ऑप्शन (Voice Over Career) खुल चुके हैं क्योंकि अब जमाना सिर्फ देखने का नहीं रहा, सुनने का भी हो गया है। लोग रील्स देखते हैं, तो आवाज सुनते हैं, पॉडकास्ट सुनते हैं, ऑडियोबुक सुनते हैं और एआई कंटेंट भी अब आवाज के बिना अधूरा है। यही वजह है कि ब्रांड्स और क्रिएटर्स को हर तरह की आवाज चाहिए। कभी जोश वाली, कभी शांत, कभी कहानी सुनाने वाली और यहीं से वॉइस ओवर आर्टिस को मिलता है करियर का फील्ड और कई बेहतरीन ऑप्शंस। जानिए वॉइस ओवर आर्टिस्ट के लिए ऐसे 5 करियर ऑप्शन (Best Voice Over Career Option) के बारे में, जो इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड में हैं और इनसे घर बैठे कमाई कर सकते हैं।

रील्स वॉइसओवर क्रिएटर
आज इंस्टाग्राम और यूट्यूब शॉर्ट्स पर सिर्फ वीडियो नहीं, बल्कि आवाज भी गेम बदल देती है। Gen Z क्रिएटर्स किसी स्क्रिप्ट पर अपनी आवाज डालकर मोटिवेशनल, फैक्ट्स या स्टोरीटाइम रील्स बनाते हैं और वायरल हो जाते हैं। यहां पैसा ब्रांड प्रमोशन, पेज मोनेटाइजेशन और फ्रीलांस वॉइस प्रोजेक्ट्स से आता है। जितना अच्छा आपका कंटेंट और आवाज, उतने ज्यादा मौके और पैसे मिलते हैं।
ऑडियोबुक नैरेशन आर्टिस्ट
अब लोग किताबें पढ़ने से ज्यादा सुनना पसंद कर रहे हैं, खासकर सफर या काम के दौरान। ऑडियोबुक प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे लोगों की डिमांड है, जो कहानी को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उसे जीकर सुनाएं। इस काम में आप घर से आराम से काम कर सकते हैं, लंबे प्रोजेक्ट्स मिलते हैं और हिंदी-इंग्लिश दोनों में काम का मौका रहता है। धीरे-धीरे यह एक स्टेबल इनकम सोर्स बन सकता है।
एआई डबिंग और वॉइस क्लोनिंग जॉब्स
एआई के आने से अब वॉइस का एक नया ही सेक्टर बन गया है। कंपनियों को अपने वीडियो अलग-अलग भाषाओं में चाहिए होते हैं और इसके लिए वॉइस आर्टिस्ट की जरूरत होती है। इसमें कभी आपको वीडियो डब करना होता है, कभी एआई मॉडल के लिए अपनी आवाज रिकॉर्ड करनी होती है और कभी कंटेंट को अलग-अलग भाषा में लोकल स्टाइल में ढालना होता है। ये काम आजकल बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
पॉडकास्ट वॉइस आर्टिस्ट या होस्ट
पॉडकास्ट अब सिर्फ बड़ा सेलेब्रिटी ट्रेंड नहीं रहा, बल्कि हर कोई अपना शो शुरू कर रहा है। Gen Z या तो खुद पॉडकास्ट होस्ट कर रही है या दूसरों के शो के लिए आवाज दे रही है। यहां आपको लॉन्ग टर्म ऑडियंस मिलती है, ब्रांड्स से कॉलैब मिलते हैं और अगर आपका शो हिट हो गया तो स्पॉन्सरशिप भी आने लगती है। और खूब पैसे भी बनते हैं।
यूट्यूब नैरेशन और एक्सप्लेनर वॉइसओवर
यूट्यूब पर आज हर तरह के वीडियो हैं, टेक, एजुकेशन, स्टोरीटेलिंग और डॉक्यूमेंट्री स्टाइल कंटेंट। इन सबके लिए एक दमदार वॉइसओवर की जरूरत होती है जो वीडियो पर पकड़ बना दे। इसमें आप एक्सप्लेनर वीडियो, चैनल नैरेशन या स्टोरी वीडियो के लिए काम कर सकते हैं और लगातार प्रोजेक्ट्स मिलते रहते हैं।
वॉइस ओवर करियर के लिए न बड़ा सेटअप न ही ऑफिस की झंझट
सबसे अच्छी बात यह है कि वॉइसओवर के इस तरह के काम के लिए आपको न तो बहुत बड़ा सेटअप चाहिए, न ऑफिस जाना पड़ता है। सिर्फ एक अच्छा माइक्रोफोन, लैपटॉप और आपकी स्किल्स से काम शुरू हो जाता है। यह पूरी तरह क्रिएटिव और ग्लोबल काम है। बता दें कि वॉइसओवर और एआई ऑडियो का काम अब सिर्फ पार्ट-टाइम साइड हसल नहीं रहा, बल्कि एक पूरा करियर बन चुका है। तो आपकी आवाज में है वो जादू, तो तुरंत उसे अपना ब्रांड और इनकम सोर्स बना सकते हैं।
वॉइस ओवर के काम से कितनी होती है कमाई?
आज ऐसे वॉइस ओवर के काम से आप मंथली हजारों रुपए से लाखों रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। एक बढ़िया वॉइस ओवर आर्टिस्ट को 2-3 मिनट के वॉइसओवर के लिए 5 हजार रुपए से 10 हजार रुपए तक आसानी से मिल जाते हैं। किसी स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, तो मंथली 30 हजार रुपए से लाखों रुपए तक या उससे ज्यादा भी मिल सकते हैं। वहीं ऑडिओ बुक रिकॉर्ड करने जैसे काम के लिए प्रत्येक बुक के लिए 30 से 40 हजार मिल जाते हैं। आमतौर पर एक सामान्य ऑडियो बुक की रिकॉर्डिंग आप एक 4 से 5 दिनों में आसानी से कर सकते हैं, अब आप अपने मंथली इनकम का अंदाजा खुद ही लगा सकते हैं।


