प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज बेहतर तैयारी में काम आएगा।

करियर डेस्क. Current affairs questions in hindi:दोस्तों हर एग्जाम में करेंट अफेयर्स यानि वर्तमान में चल रही घटनाएं और खबरें जरूर पूछी जाती हैं। ऐसे में आपको हमेशा अपडेट रहना होता है। जुलाई अंत के महीने से लेकर 1 अगस्त तक क्या कुछ घटित हुआ और क्या बड़े फैसले लिए गए। इस पर हम आपको एक लिस्ट में क्विज के तौर पर सवाल पूछ रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज बेहतर तैयारी में काम आएगा। देखिए जुलाई 27 से 2 अगस्त तक वीक के 10 बड़ी घटनाएं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


1.हाल ही में किस मशहूर नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

a. अमला शंकर
b. मृणालिनी साराभाई
c. सितारा देवी
d. शोभना नारायण

जवाब. a. अमला शंकर

2.कारगिल विजय दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 25 मई
b. 10 जून
c. 26 जुलाई
d. 15 मार्च

जवाब. c. 26 जुलाई

3.हाल ही में किस राज्य में 01 सितम्बर से धार्मिक स्थल खोलने की घोषणा की है?
a. पंजाब
b. दिल्ली
c. उत्तर प्रदेश
d. राजस्थान

जवाब. d. राजस्थान

4.दिल्ली सरकार ने डीजल पर वैट की दर को 30 फीसदी से घटाकर कितने फीसदी करने का फैसला किया है?
a. 12.75 फीसदी
b. 16.75 फीसदी
c. 16.95 फीसदी
d. 18.75 फीसदी

जवाब. b. 16.75 फीसदी

5. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर (फर्स्ट क्लास एवं आईपीएल) ने सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की है?
a. रजत भाटिया
b. मिथुन मन्हास
c. अमित भंडारी
d. परविंदर अवाना

जवाब. a. रजत भाटिया

6.फ़्रांस से आये पांच राफेल विमानों की निम्न में से किस एयरबेस पर लैंडिंग कराई गयी है?
a. हिंडन एयरबेस
b. पठानकोट एयरबेस
c. अंबाला एयरबेस
d. ग्वालियर एयरबेस

जवाब. c. अंबाला एयरबेस

7.रूस ने किस देश को S-400 मिसाइल सुरक्षा प्रणाली की आपूर्ति पर रोक लगा दी है?
a. पाकिस्तान
b. चीन
c. भारत
d. जापान

जवाब. b. चीन

8.अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 15 मार्च
b. 10 मई
c. 19 जनवरी
d. 29 जुलाई

जवाब. d. 29 जुलाई

9.भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को कितने ब्रॉडगेज डीजल इंजन (broad gauge locomotive) सौंपे हैं?
a. 15
b. 20
c. 25
d. 10

जवाब. d. 10

10.सीआरपीएफ स्थापना दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 15 मार्च
b. 20 जनवरी
c. 27 जुलाई
d. 22 अप्रैल

जवाब. c. 27 जुलाई