Who is Ritij Saraf CA 2026 Second Topper: कौन हैं रितिज सराफ, जिन्होंने ICAI CA Final May 2026 Result में AIR 2 हासिल की? हावड़ा के इस होनहार युवा ने 475 अंक कैसे हासिल किए? उनकी सीए फाइनल प्रिपरेशन स्ट्रेटजी क्या रही? जानिए रितिज सराफ की सक्सेस स्टोरी।
Who is Ritij Saraf ICAI CA Final May 2026 Second Topper Success Story: सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल करने वाले हावड़ा के रितिज सराफ (Ritij Saraf) आज लाखों कॉमर्स और CA छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। 475 अंक (79.17%) हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि सही दिशा में लगातार मेहनत की जाए तो बड़े सपने भी हकीकत बन सकते हैं। जानिए कौन हैं रितिज सराफ और कैसे उन्होंने ICAI CA Final May 2026 Result में AIR 2 हासिल की, प्रिपरेशन स्ट्रेटजी समेत पूरी डिटेल।

कौन हैं रितिज सराफ, सीए फाइनल मई 2026 सेकंड टॉपर
रितिज सराफ पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। वे बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डॉन बॉस्को स्कूल, लिलुआह से पूरी की और ISC 2020 परीक्षा में 98.75 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बने। इसके बाद उनका सपना था देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉमर्स कॉलेजों में से एक, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), दिल्ली में पढ़ाई करना। रितिज ने यह सपना पूरा किया और 2020 से 2023 के बीच SRCC से बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की। यहां उन्होंने केवल एकेडमिक फील्ड में ही नहीं बल्कि लीडरशिप और सोशल एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई।
रितिज सराफ को कॉलेज में लीडरशिप और सामाजिक कार्यों से मिली नई सीख
SRCC में पढ़ाई के दौरान रितिज Enactus SRCC से जुड़े, जो सामाजिक बदलाव के लिए काम करने वाला छात्र संगठन है। उन्होंने टीम सदस्य के रूप में शुरुआत की और बाद में संगठन के अध्यक्ष (President) बने। इस दौरान उन्होंने कई सामाजिक और पर्यावरणीय परियोजनाओं का नेतृत्व किया। रितिज का मानना है कि इन अनुभवों ने उन्हें नेतृत्व, टीमवर्क, समस्या समाधान और दबाव में फैसले लेने की क्षमता सिखाई, जिसका फायदा आगे चलकर CA की तैयारी में भी मिला।
रितिज सराफ ने CA की तैयारी के लिए चुना अलग रास्ता
ग्रेजुएशन के बाद रितिज के सामने करियर का बड़ा विकल्प था। एक ओर कॉर्पोरेट और कंसल्टिंग की दुनिया थी, तो दूसरी ओर उनका पुराना सपना, चार्टर्ड अकाउंटेंसी। उन्होंने CA को चुना और वापस कोलकाता लौटकर अपनी प्रोफेशनल ट्रेनिंग शुरू की। उन्होंने EY समूह की ऑडिट फर्म S. R. Batliboi & Co. LLP में आर्टिकलशिप की, जहां स्टैच्यूटरी ऑडिट और फाइनेंशियल एनालिसिस पर काम किया। इसके बाद ITC लिमिटेड में चेयरमैन ऑफिस के तहत स्ट्रैटेजिक प्लानिंग विभाग में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग की। यहां उन्हें बिजनेस स्ट्रैटेजी, FMCG सेक्टर और डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को करीब से समझने का मौका मिला।
रितिज सराफ की सीए की तैयारी की रणनीति क्या रही?
रितिज का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड उनकी अनुशासित तैयारी को दर्शाता है। उन्होंने CA Foundation में 342/400 अंक हासिल किए। CA Intermediate में 601/800 अंक प्राप्त किए। दोनों परीक्षाएं पहले ही प्रयास में पास कीं। इंटरमीडिएट के सभी 8 पेपरों में छूट (Exemption) हासिल की। उनकी उपलब्धियां बताती हैं कि उन्होंने कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, रेगुलर स्टडी, लगातार रिवीजन और परीक्षा की फोकस्ड प्रिपरेशन पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही आर्टिकलशिप और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के प्रैक्टिकल एक्सपीरिएंस ने विषयों की समझ को और मजबूत किया।
रितिज सराफ ने खेल और पढ़ाई में बनाया संतुलन
रितिज केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहे। उन्हें क्रिकेट, पिकलबॉल और अन्य खेलों में भी रुचि है। वे मानते हैं कि पढ़ाई के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखना भी सफलता के लिए जरूरी है।
सीए छात्रों के लिए रितिज सराफ की सीख?
रितिज सराफ की सफलता की कहानी बताती है कि केवल किताबों में डूबे रहना ही सफलता का रास्ता नहीं है। मजबूत एकेडमिक बेस, सही करियर निर्णय, व्यावहारिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और लगातार मेहनत, इन सभी का संतुलन ही उन्हें CA Final May 2026 में देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ छात्र बनाने में सफल रहा। आज उनकी उपलब्धि हावड़ा ही नहीं, पूरे देश के CA अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। रितिज का सफर यह भी सिखाता है कि बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए धैर्य, अनुशासन और निरंतरता बेहद जरूरी है। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और व्यक्तित्व विकास पर भी बराबर ध्यान दिया। यही कारण है कि वे केवल एक टॉपर नहीं, बल्कि एक ऐसे युवा प्रोफेशनल के रूप में उभरे हैं, जिनकी सफलता हर सीए छात्र को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।


