Aamir Khan Niece Zayn Marie Khan: आमिर खान की भतीजी जायन मैरी खान कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितनी है उनकी नेटवर्थ? पुलिस हिरासत के बाद, वीडियो शेयर कर चर्चा में आईं जायन के बारे में जानें जरूरी बातें।

Zayn Marie Khan Biography: बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहीं जायन मैरी खान इन दिनों अपनी पढ़ाई, एक्टिंग करियर और निजी जिंदगी के साथ-साथ एक दूसरी वजह से भी चर्चा में हैं। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चोटों के निशान दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया। आमिर खान की भतीजी जायन का यह वीडियो काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं जायन मैरी खान की एजुकेशन, करियर और नेटवर्थ से जुड़ी खास बातें।

Zayn Marie Khan Education: कहां से की पढ़ाई?

जायन मैरी खान का जन्म 20 मार्च 1993 को फिल्ममेकर मंसूर खान और टीना खान के घर हुआ था। वह दिग्गज फिल्म निर्देशक नासिर हुसैन की पोती और अभिनेता आमिर खान की भतीजी हैं। अभिनेता इमरान खान उनके चचेरे भाई हैं। जायन की शुरुआती परवरिश तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए चेन्नई गईं। उन्होंने वहां के स्टेला मैरिस कॉलेज से मीडिया की पढ़ाई की। मीडिया की पढ़ाई ने उन्हें फिल्ममेकिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया को करीब से समझने का मौका दिया।

क्या करती हैं जायन मैरी खान? जानिए करियर

जायन ने सीधे एक्टिंग से शुरुआत नहीं की, बल्कि पहले फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखीं। उन्होंने फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद वह आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' से भी जुड़ीं। साल 2020 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके अलावा वह 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग', 'मेड इन हेवन सीजन 2', 'इल्लीगल' और 'तनाव' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'डाकू: ए लव स्टोरी' को लेकर भी चर्चा है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं आमिर खान की भतीजी जायन मैरी? फिल्मों से लेकर CJP प्रोटेस्ट तक, जानिए पूरी कहानी

Zayn Marie Khan Net Worth: कितनी है संपत्ति?

जायन मैरी खान की नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में करीब 8.3 करोड़ से 41.5 करोड़ रुपये तक के अनुमान सामने आए हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

पुलिस हिरासत के बाद वीडियो शेयर कर आईं चर्चा में

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान जायन, इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन को पुलिस ने हिरासत में लिया था। रिहाई के बाद जायन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने हाथों और पैरों पर चोट के निशान दिखाए। उन्होंने वीडियो में कहा, 'हमें इतना मत डराओ कि डर ही खत्म हो जाए।' इस घटना के बाद जायन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, उनकी पहचान सिर्फ एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने तक सीमित नहीं है। मीडिया की पढ़ाई से लेकर पर्दे के पीछे काम करने और फिर अभिनय में कदम रखने तक का उनका सफर उन्हें बॉलीवुड की उभरती प्रतिभाओं में शामिल करता है। नीचे देखें जायन मैरी खान का वीडियो-

View post on Instagram
 

ये भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुई आमिर खान की भतीजी का हुआ यह हाल, वीडियो शेयर कर कही यह बात