अमेरीकी डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ऐतिहासिक ताजमहल को देखने के लिए सोमवार को आगरा पहुंचे थे। अब सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी यूजर ने ताजमहल की सफाई का वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उसने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

मुंबई. अमेरीकी डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ऐतिहासिक ताजमहल को देखने के लिए सोमवार को आगरा पहुंचे थे। अब सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी यूजर ने ताजमहल की सफाई का वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उसने पीएम मोदी पर निशाना साधा है और इसका मजाक भी उड़ाया है, जिस पर सिंगर अदनान सामी ने उस यूजर की क्लास लगाई और नसीहत दे डाली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अदनान ने दी ये नसीहत

यूजर ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसे रीट्वीट करते हुए अदनान सामी ने लिखा, 'सबसे पहले तुम्हें अपना दिमाग और नियत साफ करने की जरूरत है। दूसरी बात ताजमहल साफ करने के लिए तुम्हारे पास ताजमहल का होना जरूरी है, जो हमारे पास है, तुम्हारे पास नहीं है।' 

Scroll to load tweet…

यूजर ने शेयर किया था ये वीडियो

पाकिस्तानी ट्विटर यूजर ने ताजमहल का वीडियो शेयर किया, जिसमें फायर ब्रिगेड ताजमहल की मीनार पर पानी की बौछार मारता हुआ नजर आ रहा है। यूजर ने वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'डोनाल्ड ट्रम्प को दिखाने के लिए ताजमहल की सफाई चल रही है।' हालांकि, ये वीडियो फर्जी है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बता दें, डोनाल्ड ट्रम्प ताजमहल को देखकर शॉक्ड हो गए थे। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में ताजमहल को 'भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति की धरोहर' करार दिया था। ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर अहमदाबाद से यहां पहुंचे थे। ट्रम्प भारत दो दिवसीय दौरे पर आए थे।