बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के बेटे और टीवी होस्ट आदित्य नारायण ने फाइनली अनाउंस कर दिया है कि वो अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वो गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ 11 साल बाद शादी करने जा रहे हैं और इनके घर पर शहनाई अगले महीने दिसंबर में बजेगी।

मुंबई. बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के बेटे और टीवी होस्ट आदित्य नारायण ने फाइनली अनाउंस कर दिया है कि वो अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वो गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ 11 साल बाद शादी करने जा रहे हैं और इनके घर पर शहनाई अगले महीने दिसंबर में बजेगी। दरअसल, इस बात की जानकारी खुद आदित्य ने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करके दी है। फोटो शेयर करने के साथ ही लिखी पोस्ट... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की बात कही है। आदित्य ने श्वेता के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने फोटो को शेयर करने के साथ ही पोस्ट लिखा है, 'हम शादी करने जा रहे हैं। मेरी लाइफ में आज से 11 साल पहले श्वेता आईं और उन्हें पाकर मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं। हम आखिरकार दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।'

View post on Instagram

प्राइवेट सेरेमनी होगी आदित्य घर 

आदित्य ने पोस्ट में आगे कहा कि 'हम दोनों बेहद प्राइवेट लोग हैं और मानते हैं कि किसी की प्राइवेट जिंदगी को अच्छी तरह से प्राइवेट रखना जरूरी होता है। शादी की तैयारियों को लेकर मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं।' उन्होंने आगे एक और लाइन लिखी है, जो श्वेता के लिए है। उन्होंने लिखा है, 'कहा था ना...कभी न कभी तो मिलोगे कहीं पे, हमको यकीन है।'

View post on Instagram

नेहा कक्कड़ के साथ रही थी आदित्य की शादी की चर्चा

आदित्य नारायण गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी से पहले बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ शादी चर्चा खूब रही थी। दरअसल, टीवी रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सीजन 11 को नेहा जज कर रही थीं और आदित्य इसे होस्ट। इस दौरान दोनों की शादी की जमकर अफवाह उड़ाई गई थी। शादी से पहले की रस्में दिखाई गई थी, लेकिन बाद में ये सब बताया गया था कि ये शो का प्रमोशनल स्टंट था। खैर, अब नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ शादी रचा ली है और आदित्य नारायण भी इस बंधन में जल्द बंधने जा रहे हैं।

2010 में हुई थी आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात

बता दें कि साल 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात हुई थी। श्वेता के बारे में आदित्य ने बातें करते हुए कहा था कि 'उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट नहीं रखा, लेकिन एक वक्त था जब इसके बारे में कुछ ज्यादा ही बात हो रही थी। तब उन्होंने फैसला किया कि उन्हें इसके बारे में बात करनी चाहिए और तब लोगों ने उनका पीछा छोड़ा।' 

आदित्य ने आगे कहा था कि 'श्वेता से वो 'शापित' फिल्म के सेट पर मिले थे और मिलते ही एक कनेक्ट फील हुआ था। धीरे-धीरे उन्हें महसूस हुआ कि वो श्वेता से बेतहाशा प्यार करने लगे हैं और फिर उन्होंने उन्हें मनाना शुरू कर दिया। पहले वो और श्वेता सिर्फ दोस्त ही बने रहना चाहती थीं, क्योंकि वो काफी यंग थे और अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे।'