ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। पूरी फैमिली ट्रेडिशन लुक में नजर आ रही है। फोटो में ऐश्वर्या  रेड कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। 

मुंबई. 19 नवंबर, 1994 के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। पूरी फैमिली ट्रेडिशन लुक में नजर आ रही है। फोटो में ऐश्वर्या रेड कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन कुर्ता पाजामा पहने हुए दिख रहे हैं। आराध्या गोल्डन कलर की फ्रॉक में नजर आ रही हैं। इस फोटो को फैन्स को द्वारा बहुत पसंद किया जा रहै है। इस फोटो पर ऐश ने कोई कैप्शन नहीं लिखा सिर्फ दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा- ✨❤️✨😍🌟.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फोटो शेयर की
16 नवंबर को आराध्या का 8वां बर्थडे था। मम्मी-पापा ने आराध्या का बर्थडे धूमधाम से मनाया था। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। आराध्या की बर्थडे की फोटोज सोशल मीडिया खूब वायरल हुईं थी। बेटी के बर्थडे के 4 दिन बाद ऐश ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की एक क्यूट फोटो शेयर की है। फोटो में आराध्या आठ नंबर के साथ बैठी हुई हैं। फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- 'मेरी दुनिया... मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' बता दें कि अभिषेक हमेशा अपनी बेटी आराध्या में अच्छे संस्कारों और परंपराओं को निभाने का श्रेय ऐश्वर्या को देते हैं। वहीं, ऐश्वर्या का कहना है कि उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि उनकी बेटी भारतीय परंपराओं को महत्व दे।


पार्टी में शामिल हुए ये लोग
आराध्या की बर्थडे में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम के साथ पहुंचे थे। पार्टी में रितेश देशमुख भी पत्नी और बच्चों के साथ नजर आए थे। मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर भी पार्टी में पहुंचे थे।

View post on Instagram


वर्कफ्रंट 
दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय फिल्म फन्ने खान में नजर आई थीं जबकि अभिषेक बच्चन फिल्म मनमर्जियां में दिखाई दिए थे। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। फिलहाल दोनों के पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। 

View post on Instagram