ऐश्वर्या की मां का आज (24 मई) जन्मदिन है। उन्होंने मम्मी को बर्थडे विश करते हुए स्वीट मैसेज लिखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मम्मी की फोटो शेयर कर इमोशनल मैसेज लिखा है। इस फोटो आराध्या नानी की गोद में बैठी है। उन्होंने कैप्शन लिखा- 'हमारी प्यारी मम्मी- डोडा... हम आपसे प्यार करते हैं हमारी बर्थडे गर्ल... हमेशा इसी तरह शाइन करती रहें।' वैसे, लॉकडाउन की वजह से ऐश फैमिली के साथ घर पर ही टाइम स्पेंड कर रही है।

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की दहशत फैली हुई है। हजारों की संख्या में रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। देश में लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई कर दी है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में भी वे अपनों को नहीं भूले है और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी मम्मी वृंदा राय को जन्मदिन की बधाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


मां के लिए स्वीट मैसेज
ऐश्वर्या की मां का आज (24 मई) जन्मदिन है। उन्होंने मम्मी को बर्थडे विश करते हुए स्वीट मैसेज लिखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मम्मी की फोटो शेयर कर इमोशनल मैसेज लिखा है। इस फोटो आराध्या नानी की गोद में बैठी है। उन्होंने कैप्शन लिखा- 'हमारी प्यारी मम्मी- डोडा... हम आपसे प्यार करते हैं हमारी बर्थडे गर्ल... हमेशा इसी तरह शाइन करती रहें।'

फिलहाल घर पर है ऐश
लॉकडाउन की वजह से ऐश फैमिली के साथ घर पर ही टाइम स्पेंड कर रही है। बता दें कि वे आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आईं थी। इस फिल्म उनके साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर लीड रोल में थे। फिलहाल उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। 

साउथ की फिल्म में आएंगी नजर
वे मणि रत्नम की आने वाली फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आएंगी। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है। लॉकडाउन की वजह से अभी शूटिंग को रोक दिया गया है। बात ऐश के पति अभिषेक की करें तो उनके पास 'लूडो', 'द बिग बुल' और 'बॉब बिस्वास' जैसी फिल्में हैं।