ऐश्वर्या 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आईं थी। उन्होंने गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल और एलीगेंट रखा था। उन्होंने जीन लुईस सबाजी कोचर का फिश कट गाउन पहना था। लेकिन उनके आउट फिट से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके कानों पर था। उन्होंने गोल्डन नेल पॉलिश लगाई थी, मेंढक की डिजाइन वाली रिंग और कानों में पेंट के साथ छोटे-छोटे डायमंड पहने थे।

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई बड़े इवेंट्स को कैंसिल करना पड़ा है। फ्रांस में होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल को भी कोरोना के चलते रद्द किया गया। आपको बता दें कि इस बार फेस्टिवल का 73वां साल था। और ये इसी महीने यानी 12 मई से शुरू होने वाला था, जो 23 मई तक आयोजित किया जाता। इस फेस्टिवल में हर साल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी हिस्सा लेती हैं। पिछले साल ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आई थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


क्यूट नजर आईं आराध्या
यूं तो ऐश बेटी को पिछले कुछ सालों से कान्स ले जा रही हैं। लेकिन पिछले साल यानी 2019 को वे आराध्या के साथ रेड कारपेट पर नजर आईं थीं। इस मौके पर आराध्या बेहद क्यूट नजर आ रही थीं। उन्होंने लाइट यलो कलर का फ्रॉक कैरी किया था। उन्होंने ड्रेस से मैटिंग करते हुए हेयर क्लिप भी लगा रखे थे। वहीं, उनकी फ्रॉक के एक शोल्डर पर बड़ा सा फ्लावर भी थी। वे मम्मी का हाथ थामे चेहरे पर स्माइल लिए नजर आईं। 

View post on Instagram

स्टाइलिश लुक में ऐश
ऐश्वर्या 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आईं थी। उन्होंने गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल और एलीगेंट रखा था। उन्होंने जीन लुईस सबाजी कोचर का फिश कट गाउन पहना था। लेकिन उनके आउट फिट से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके कानों पर था। उन्होंने गोल्डन नेल पॉलिश लगाई थी, मेंढक की डिजाइन वाली रिंग और कानों में पेंट के साथ छोटे-छोटे डायमंड पहने थे।

डिफरेंट था ऐश का मेकअप
ऐश्वर्या का ये ईयर मेकअप उनके अब तक की सभी कान्स अपीरियंस से बिल्कुल अलग था। उन्होंने ब्रॉन्ज लुक के साथ ग्लिटर आईशैडो और ब्लैक लाइनर से अपने आई मेकअप को बोल्ड बनाया था। उनकी आईब्रो और मस्करा परफेक्ट था। उन्होंने अपने लिप्स को ब्राउन ग्लॉसी लिपस्टिक से सजाया था। हेयरस्टाइल की बात करें तो उनके बालों को साइड पार्टिंग के साथ स्ट्रेट करके स्लीक ओपन लुक दिया गया था।