अमिताभ बच्चन अमेजन की वॉइस असिस्टेंट सर्विस एलेक्सा को आवाज देने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अमिताभ बच्चन अब जल्द ही अमेजन एलेक्सा की नई आवाज के रूप में नजर आएंगे। अमेजन ने अपनी इस नई योजना के लिए बिग बी के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत 2021 से यह पेड सर्विस शुरू होगी।

मुंबई। अमिताभ बच्चन अमेजन की वॉइस असिस्टेंट सर्विस एलेक्सा को आवाज देने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अमिताभ बच्चन अब जल्द ही अमेजन एलेक्सा की नई आवाज के रूप में नजर आएंगे। अमेजन ने अपनी इस नई योजना के लिए बिग बी के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत 2021 से यह पेड सर्विस शुरू होगी, लेकिन अगर यूजर्स इसका प्रीव्यू देखना चाहते हैं तो एलेक्सा इनेबल्ड डिवाइस में कर सकते हैं। उन्हें इतना कहना होगा- एलेक्सा, अमिताभ बच्चन को हैलो कहो। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसका नाम बच्चन एलेक्सा रखा गया है। इसमें बिग बी की आवाज में चुटकुले, मौसम का हाल, सलाह, शायरी, कविताओं समेत अन्य चीजें शामिल होंगी। एलेक्सा अमेजन इको डिवाइस, फायर टीवी स्टिक और कई थर्ड पार्टी फोन, ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफोन, वॉच और टीवी पर उपलब्ध है। यह एंड्रॉइड पर एलेक्सा ऐप या अमेजन ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध है।

अमिताभ से पहले सैमुअल एल जैक्सन एलेक्सा की आवाज बनने वाले पहले सेलेब थे। उन्हें पहली बार सितंबर 2019 में एलेक्सा सेलेब्रिटी के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया गया था। जैक्सन एलेक्सा केवल अंग्रेजी यूएस में ही उपलब्ध है। अमेजन के अनाउंसमेंट के बाद यह भारत में भी उपलब्ध होगा। इसके इनिशियल डेमो से पता चलता है कि यह हिंदी में ही होगा। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बच्चन की आवाज अंग्रेजी में भी होगी या नहीं।

अमिताभ के मुताबिक, टेक्नोलॉजी ने मुझे हमेशा नए रूप में ढलने का अवसर दिया है। फिल्में, टीवी शो, पॉड कास्ट और अब मैं अमेजन के साथ एलेक्सा की आवाज बनने के लिए उत्साहित हूं। वॉइस टेक्नोलॉजी के जरिए हम अपने ऑडियंस और फैन्स के साथ और ज्यादा अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ने के लिए कुछ नया कर रहे हैं।