'ससुराल सिमर' सीरियल से पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ अब एक नए सीरियल में नजर आने वाली हैं।

मुंबई. 'ससुराल सिमर' सीरियल से पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ अब एक नए सीरियल में नजर आने वाली हैं। वे 'कहां हम कहां तुम' सीरियल से टीवी पर वापसी कर रही हैं। बता दें, दीपिका बिग बॉस 12 की विनर भी रह चुकी हैं। वे एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी को अपने इस चमकती किस्मत की असली वजह मानती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा, सोनाली स्कूल टाइम की बेस्ट फ्रेंड है। जब उनके पास कोई जॉब नहीं थी, उस दौरान मेरी बेस्ट फ्रेंड ने ही मेरी मदद की थी। इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया, आज भले ही मैं ग्लैमरस लाइफ जी रही हूं लेकिन कभी मैं एक साधारण लड़की रह चुकी हूं। एयरहोस्टेस के तौर पर मैं तीन साल तक काम कर चुकी हूं। हालांकि, कुछ पर्सनल वजह से मैंने ये नौकरी छोड़ दी थी। एक वक्त ऐसा भी आया जब मुझे जॉब की एक बार फिर जरूरत पड़ी लेकिन काफी प्रयास के बाद भी नौकरी नहीं मिली। उस दौरान सोनाली ने मुझसे टीवी में एक्टिंग के लिए ट्राई करने को कहा था। इसके बाद सोनाली ने यहां तक पहुंचने में हर तरह की मदद की।

दीपिका ने बताया, मुझे पहला ब्रेक शो नीर भरे तेरे नैना- टीवी सीरियल से मिला हालांकि यह डेढ़ महीने बाद ही ऑफएयर हो गया। कुछ लोगों को लगता है कि ससुराल सिमर का मेरा पहला शो था। लेकिन बता दूं कि अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो...में मैंने कैरेक्टर रोल निभाया था। बता दें, 17 जून से शुरू हुए नए टीवी सीरियल कहां हम कहां तुम में दीपिका सोनाक्षी नाम की फेमस एक्ट्रेस का किरदार निभा रही हैं।