एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के प्रमोशन के लिए होम क्वारंटाइन का नियम तोड़कर दिल्ली चली गईं। BMC आलिया भट्ट के खिलाफ महामारी कानून के तहत एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के प्रमोशन के लिए होम क्वारंटाइन का नियम तोड़कर दिल्ली चली गईं। दिल्ली में उन्होंने फिल्म के मोशन पोस्टर लॉन्च किए और कई लोगों से मिलीं। फिल्म एक्ट्रेस की इस हरकत के खिलाफ बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) कार्रवाई के मूड में है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

BMC आलिया भट्ट के खिलाफ महामारी कानून के तहत एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। बीएमसी इस मामले की जांच कर रही थी। नियम उल्लंघन की पुष्टि के बाद अब एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कहा गया है। बीएमसी के जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष राजुल पटेल ने कहा है कि आलिया भट्ट एक रोल मॉडल हैं। उन्हें महामारी को लेकर जिम्मेदारी दिखानी चाहिए थी। एक्ट्रेस हो या आम आदमी, नियम सबके लिए समान है। मैंने डीएमसी स्वास्थ्य विभाग को आलिया भट्ट के खिलाफ होम क्वारंटाइन नियम का उल्लंघन करने के लिए केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। 

कई सिलेब्रिटीज को हुआ है कोरोना
बता दें कि पिछले दिनों में मुंबई फिल्म जगत की कई हस्तियों को कोरोना का संक्रमण हुआ है। करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, संजय कपूर की पत्‍नी महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, सोहेल खान की बीवी सीमा खान और उनका छोटा बेटा योहान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। BMC ने करीना कपूर और महीप कपूर के घर को सील कर दिया है। ये सभी सिलेब्रिटीज बीते हफ्ते करण जौहर के घर पार्टी में गए थे। BMC ने पार्टी में आए मेहमानों और सिलेब्रिटीज के स्‍टाफ सहित 40 लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्‍ट करवाया था।

बीएमसी ने आलिया भट्ट को हाई रिस्क संपर्क लिस्ट में रखा था और उनकी कोरोना जांच कराई थी। आलिया भट्ट की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बीएमसी के नियमों के मुताबिक हाई रिस्क संपर्क लिस्ट में रखे गए लोगों के लिए 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहना जरूरी है। आलिया भट्ट होम क्वारंटाइन में रहने की जगह एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ दिल्ली जली गईं थी। उन्होंने पोस्टर रिलीज कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। 

ये भी पढ़ें

Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt से सबके सामने पूछा- हमारी शादी कब होगी, एक्ट्रेस ने शर्माते हुए दिया ये जवाब

मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दिखीं Ankita Lokhande, विक्की जैन का हाथ थाम खिलखिलाती नजर आईं

अवॉर्ड इवेंट में Akshara singh की ड्रेस ठीक करते नजर आईं गीता कपूर, भोजपुरी एक्ट्रेस ने झुकर छू लिया उनका पैर