लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसी बीच सेलेब्स के मौत की खबरें भी आ रही है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बुलबुल के एक्टर रहे अविनाश तिवारी के निधन की खबर सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अविनाश ने ट्वीट कर बताया कि यह फेक न्यूज है। 

मुंबई. भारत में भी कोराना का असर कम नहीं हुआ है। हर रोज कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसी बीच सेलेब्स के मौत की खबरें भी आ रही है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बुलबुल के एक्टर रहे अविनाश तिवारी के निधन की खबर सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


खुद एक्टर ने दी सफाई
अविनाश के निधन की अफवाह ट्विटर पर आग की तरह फैली, जिसके बाद एक्टर को खुद इसके बारे में ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी। ट्विटर पर एक अकाउंट से उनके निधन की खबर पोस्ट की गई। इसके साथ ही एक वेबसाइट का लिंक भी दिया गया। इस पोस्ट के बाद यूजर्स उनको लेकर दुख व्यक्त करने लगे। यह देखकर खुद अविनाश ने ट्वीट कर बताया कि यह फेक न्यूज है। अविनाश ने लिखा- इतनी जल्दी नहीं भाई। कौन हैं ये लोग? कहां से आते हैं ये लोग? भाई थोड़ा स्टैंडर्ड बढ़ा लो अपना, प्लीज, धन्यवाद।