चन्द्रयान-2 के लैंडर विक्रम को शनिवार की सुबह 1.55 बजे चांद पर उतारा गया है। लेकिन चंद्रमा पर उतरने के 2.1 किलोमीटर पहले ही लैंडर से संपर्क टूट गया।

मुंबई. चन्द्रयान-2 के लैंडर विक्रम को शनिवार की सुबह 1.55 बजे चांद पर उतारा गया है। लेकिन चंद्रमा पर उतरने के 2.1 किलोमीटर पहले ही लैंडर से संपर्क टूट गया। इसके बाद सभी वैज्ञानिक उदास हो गए। हालांकि, मौके पर पीएम मोदी इसरो में मौजूद थे और वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। साथ ही पूरे देश के लोगों ने साइनिटिस्टों को हिम्मत दिलाई। वहीं, इनके हौसले को और भी बढ़ाने के लिए बॉलीवुड सितारों के भी रिएक्शन्स दिए हैं। अमिताभ बच्चन ने इसरो के हौसले को बढ़ाने के लिए लिखा, 'पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 3,84,400 किलोमीटर है और हम 2.1 किलोमीटर की दूरी पर 0.0005463% मारजिन से विफल हुए हैं। लेकिन ये विफलता ही नई शुरुआत है और ये सफलता का स्वाद है।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन सितारों ने भी बढ़ाया हौसला 

इसरो के हौसले को बढ़ाते हुए करण जौहर ने लिखा, 'हमें इसरो पर गर्व है। वे अपनी कोशिशों को जारी रखें। देश का हिस्सा होने पर मुझे गर्व है, जिसके पास जीनियस माइंड हैं।' रितेश देशमुख ने लिखा, 'ये भारत के लिए गर्व का क्षण है। इसरो की टीम ने जो आज किया है वो भी कोई छोटी सफलता नहीं है। हमें अब भविष्य के लिए सोचना चाहिए। इसरो की टीम और पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई।' अनुपम खेर ने लिखा, 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले!!! हमें इसरो पर गर्व है।' इसके अलावा अक्षय कुमार और शाहरुख खान जैसे कई हस्तियों ने इसरो का हौसला बढ़ाया।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…