कोरोना लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी सिलसिले में दीपिका पादुकोण ने भी सोशल मीडिया पर आमिर खान के साथ अपनी 20 साल पुराना एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा, तब मैं सिर्फ 13 साल की थी, और काफी भद्दी लगती थी। 

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी सिलसिले में दीपिका पादुकोण ने भी सोशल मीडिया पर आमिर खान के साथ अपनी 20 साल पुराना एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा, तब मैं सिर्फ 13 साल की थी, और काफी भद्दी लगती थी। इस फोटो में आमिर खान और दीपिका के साथ उनके पिता प्रकाश पादुकोण, मां उज्ज्वला और बहन अनीशा भी नजर आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'जबरदस्त याद 1 जनवरी 2000 की। मैं तब 13 साल की थी और बेहद फूहड लगती थी। मैं अब भी वैसी हूं। वे लंच कर रहे थे और सिर्फ दही-चावल खा रहे थे। मैं भी भूखी थी, जैसे कि मैं हर वक्त रहती हूं। लेकिन न तो उन्होंने मुझे ऑफर किया और ना ही मैंने उनसे पूछा..'। 

View post on Instagram

इससे पहले मदर्स डे पर भी दीपिका पादुकोण ने अपनी मां उज्ज्वला का आभार जताते हुए स्कूल डेज का एक फोटो शेयर किया था। बता दें कि दीपिका ने बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 2006 में आई कन्नड़ मूवी 'ऐश्वर्या' थी। हालांकि बॉलीवुड में उन्होंने 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया।

View post on Instagram

दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म में दीपिका ने उन्हीं का किरदार निभाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही पति रणवीर के साथ '83' में नजर आएंगी।