कोरोना लॉकडाउन के चलते धर्मेन्द्र का पूरा वक्त अपने फॉर्महाउस में ही गुजर रहा है। 84 साल के धर्मेन्द्र कभी सब्जियां उगाते तो कभी ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आते हैं।

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के चलते धर्मेन्द्र का पूरा वक्त अपने फॉर्महाउस में ही गुजर रहा है। 84 साल के धर्मेन्द्र कभी सब्जियां उगाते तो कभी ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बैम्बू ट्री (बांस) के पास खड़े हैं और बता रहे हैं कि किस तरह से उन्होंने उसे खत्म होने से बचाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धर्मेंद्र ने कहा, ये पेड़ बहुत ऊंचा हुआ करता था लेकिन आंधी के चलते गिर गया था। इसे मैंने आंधी में उड़कर आई एक जड़ से खूबसूरत तरीके से सजाया है। वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'आदत हो चलें हैं आप मेरी, कुछ भी ट्वीट कर देता हूं। बूढ़ा बैम्बू आंधी में गिर गया था। जैसे-तैसे इसे संभाला है। उसका आशीर्वाद। जीते रहो लव यू ऑल'। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बताया था कि उनकी साहिवाल गाय ने बछड़ा दिया है। 

Scroll to load tweet…

धर्मेन्द्र के फॉर्म हाउस में रॉक गार्डन और फलों के पेड़ हैं। फार्म हाउस पर कई भैसें भी हैं। कई बार उन्होंने ऐसी फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें वे गाय का दूध निकालते तो कभी अपने पालतू डॉग के साथ खेलते नजर आ चुके हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है।

एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, "मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल और सब्जियां उगाते हैं।"